मुख्य सामग्री पर जाएँ
5 नवंबर 2026

सुशांत सिंह और उनके पूर्व मैनेजर दिशा सालियन की मौत की सीबीआई जांच के लिए SC में दायर याचिका में कहा गया-दोनों मौतें आपस में जुड़ी हुई हैं

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस के साथ उनके पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में सीबीआई जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट में दायर जनहित याचिका में दाखिल की गई है| अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत क…

सुशांत सिंह और उनके पूर्व मैनेजर दिशा सालियन की मौत की सीबीआई जांच के लिए SC में दायर याचिका में कहा गया-दोनों मौतें आपस में जुड़ी हुई हैं
सुशांत सिंह और उनके पूर्व मैनेजर दिशा सालियन की मौत की सीबीआई जांच के लिए SC में दायर याचिका में कहा गया-दोनों मौतें आपस में जुड़ी हुई हैं | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस के साथ  उनके पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में सीबीआई जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट में दायर जनहित याचिका में दाखिल की गई है| अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व मैनेजर दिशानी सालियन की मौत की सीबीआई जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट में दायर जनहित याचिका में कहा गया है कि दोनों मौतें आपस में जुड़ी हुई हैं।





याचिका में मांग की गई है कि दिशा सालियान मामले की भी जांच हो, क्योंकि इसका सुशांत केस से लिंक है| वकील विनीत ढांडा ने याचिका में कहा है कि सुप्रीम कोर्ट मुंबई पुलिस से सुशांत के साथ-साथ दिशा के केस की जांच रिपोर्ट भी मांगे और अगर अदालत संतुष्ट ना हो तो मामले की सीबीआई जांच के आदेश दिए जाएं|




बता दें कि ,''सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान का 8 जून को मुंबई की एक इमारत की 14 वीं मंजिल से गिरने के बाद निधन हो गया| एक हफ्ते बाद, 14 जून की सुबह, सुशांत सिंह राजपूत अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे|





बताते चले कि,''बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या मामले में केंद्र सरकार ने बिहार सरकार की सीबीआई जांच की सिफारिश मंजूर कर ली है।बिहार सरकार ने सोमवार को मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश भेजी थी|




बुधवार को मामले में सीबीआई जांच की मांग करने वाली एक याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही थी, जिस दौरान केंद्र की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता भी मौजूद थे|सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि केंद्र सरकार ने Sushant Singh Rajput मौत मामले में सीबीआई जांच करने के बिहार सरकार के अनुरोध को मान लिया है| और केस सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया है|बुधवार को सुशांत राजपूत मामले में सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस हृषिकेश रॉय की बेंच ने सुनवाई की| इस केस में सीबीआई जांच के लिए याचिका भेजी थी| कोर्ट ने सभी पक्षों को तीन दिनों के अंदर अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। एक हफ्ते बाद मामले में आगे सुनवाई होगी।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 28 अक्टूबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।