मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भारत में अब तक ओमिक्रोन के कुल 200 मामले आए सामने

नई दिल्ली: भारत में मंगलवार सुबह तक कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के कुल 200 मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है| केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने…

भारत में अब तक ओमिक्रोन के कुल 200 मामले आए सामने
भारत में अब तक ओमिक्रोन के कुल 200 मामले आए सामने | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: भारत में मंगलवार सुबह तक कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के कुल 200 मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है| केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि,''भारत में अब तक ओमिक्रोन के कुल 200 मामले आए हैं| 



केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज कहा कि देशभर में अब तक ओमिक्रॉन के 200 मामले दर्ज किए जा चुके हैं| ये मामले देश के 12 राज्यों से सामने आए हैं| इन मामलों में अधिकांश केस महाराष्ट्र और दिल्ली से है| हालांकि, नए वेरिएंट से संक्रमित 77 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं|



अब तक दिल्ली- महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले

ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा केस अब तक दिल्ली और महाराष्ट्र में सामने आए हैं। दिल्ली और महाराष्ट्र दोनों राज्यों में  कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के 54-54 मामले दर्ज किए गए हैं| महाराष्ट्र में 54 मामलों में से 28 लोग ठीक हो चुके है जबकि दिल्ली 12 लोग ठीक हो चुके है|



महाराष्ट्र और दिल्ली के अलावा तेलंगाना में 20, कर्नाटक में 19, राजस्थान में 18, केरल में 15, गुजरात में 14 केस आए है| वहीं, उत्तर प्रदेश में 2, आंध्र प्रदेश में 1, तमिलनाडु में 1, बंगाल में 1, चंडीगढ़ में 1 मामला सामने आ चुका है। इसके साथ ही देश में ओमिक्रोन के संक्रमितों की कुल संख्या 200 हो गई है



भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 5,326 नए मामले आए,453 लोगों की कोरोना से मौत हुई

वहीं, देशभर में पिछले 24 घंटे में 5,326 नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं, जो पिछले 581 दिनों में सबसे कम नए मामले हैं| मंत्रालय ने कहा कि,''भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 5,326 नए मामले आए, 8,043 रिकवरी हुईं और 453 लोगों की कोरोना से मौत हुई|



कोरोना से ठीक होने वालों की बात करें तो इस दौरान 8,043 लोगों ने कोरोना को मात दी है, जिसके बाद कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 3,41,95,060 पहुंच गई|



भारत में रिकवरी रेट अभी 98.40% है, जो कि मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा है| वहीं, सक्रिय मामलों की बात करें तो देश में अभी 79,097 लोगों का इलाज चल रहा है, यह आंकड़ा 574 दिनों में सबसे कम है|



कुल मामले: 3,47,52,164

 सक्रिय मामले: 79,097 

कुल रिकवरी: 3,41,95,060 

कुल मौतें: 4,78,007 

कुल वैक्सीनेशन: 1,38,34,78,181











tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।