नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 5,326 नए मामले आए, 8,043 रिकवरी हुईं और 453 लोगों की कोरोना से मौत हुई। भारत में मंगलवार को कोरोना वायरस के पिछले 581 दिनों में सबसे कम मामले सामने आए हैं|
भारत में पिछले 24 घंटे में 5,326 कोरोना संक्रमण के केस दर्ज किए गए हैं| कोरोना से ठीक होने वालों की बात करें तो इस दौरान 8,043 लोगों ने कोरोना को मात दी है, जिसके बाद कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 3,41,95,060 पहुंच गई|
भारत में रिकवरी रेट अभी 98.40% है, जो कि मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा है| वहीं, सक्रिय मामलों की बात करें तो देश में अभी 79,097 लोगों का इलाज चल रहा है, यह आंकड़ा 574 दिनों में सबसे कम है| वहीं, इस दौरान 453 मौत भी दर्ज की गई हैं|
भारत में कुल कोरोना वायरस के मामले: 3,47,52,164
सक्रिय मामले: 79,097
कुल रिकवरी: 3,41,95,060
कुल मौतें: 4,78,007
कुल वैक्सीनेशन: 1,38,34,78,181