परिवार संग भारत पहुंची अफ़ग़ानिस्तान की नागरिक, बोली- तालिबान ने जला दिया मेरा घर, वहां रहना बहुत मुश्किल हो गया था
नई दिल्ली: Afghanistan Crisis: अफगानिस्तान में फंसे 168 भारतीयों को लेकर सी-17 ग्लोबमास्टर विमान भारत सुरक्षित पहुंच चुका है| ये विमान सुबह करीब 10 बजे गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस (Ghaziabad Hindon Air…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
परिवार संग भारत पहुंची अफ़ग़ानिस्तान की नागरिक, बोली- तालिबान ने जला दिया मेरा घर, वहां रहना बहुत मुश्किल हो गया था | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: Afghanistan Crisis: अफगानिस्तान में फंसे 168 भारतीयों को लेकर सी-17 ग्लोबमास्टर विमान भारत सुरक्षित पहुंच चुका है| ये विमान सुबह करीब 10 बजे गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस (Ghaziabad Hindon Air Base) पहुंचा| भारतीय वायु सेना का C-17 विमान जिसने आज सुबह अफ़ग़ानिस्तान के काबुल शहर से उड़ान भरी थी वह गाज़ियाबाद के हिंडन एयरबेस पर पहुंचा है। विमान में 168 लोग सवार हैं, जिसमें 107 भारतीय नागरिक हैं।
भारत पहुंची अफ़ग़ानिस्तान की एक नागरिक ने बताया,''अफ़ग़ानिस्तान में रहना बहुत मुश्किल हो गया था इसलिए मैं भारत आई हूं। मैं यहां अपनी बेटी, दामाद और उसके बच्चों के साथ आई हूं। मैं अपने घर वापस नहीं जा सकती हूं क्योंकि तालिबान ने मेरे घर को जला दिया है। मैं भारत सरकार को धन्यवाद करती हूं|
168 यात्रियों में 24 अफगान सिख भी बताए जाते हैं| साथ ही इनमें दो अफगान सांसद यानी सीनेटर शामिल हैं| इसमें तालिबान के खिलाफ मुखर रहीं सीनेटर अनारकली भी शामिल हैं| कई विदेशी नागरिक भी असुरक्षा के माहौल को देखते हुए भारत आए हैं| अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर तालिबान के कब्जे के भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया जा रहा है|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 22 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।