मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पीएम मोदी ने कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि, कहा- एक सामर्थ्यवान नेता खोया

लखनऊ: लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निवास स्थान पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य…

पीएम मोदी ने कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि, कहा- एक सामर्थ्यवान नेता खोया
पीएम मोदी ने कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि, कहा- एक सामर्थ्यवान नेता खोया | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निवास स्थान पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम दर्शन करने के लिए लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा मौज़ूद रहे।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "एक सामर्थ्यवान नेता खोया है। मैं भगवान प्रभु श्री राम के चरणों में प्रार्थना करता हूं कि प्रभु राम कल्याण सिंह जी को अपने चरणों में स्थान दें। प्रभु राम उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में इस दुख को सहन करने की शक्ति दे|



इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उनके आवास पर पहुंचकर कल्याण सिंह को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है| बसपा की अध्यक्षा मायावती ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।



बसपा प्रमुख मायावती ने कहा, "कल्याण सिंह के निधन पर हमारी पार्टी गहरा दुख प्रकट करती है और कुदरत से प्रार्थना करती है कि उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"



 कल्याण सिंह का कल लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में सेप्सिस और बहु-अंग विफलता के कारण निधन हो गया। कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर आज सुबह 9 से 11 बजे तक उनके लखनऊ स्थित घर पर रख गया है, ताकि लोग अपने नेता के अंतिम दर्शन कर सकें| इसके बाद 11 से 1 बजे तक विधान सभा में रखा जाएगा| कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर बीजेपी मुख्यालय में दोपहर 1 से 3 बजे तक रखा जाएगा| उसके बाद दोपहर 3 बजे उनके गृह जनपद अलीगढ़ ले जाया जाएगा|



उत्तर प्रदेश अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अविनाश अवस्थी ने बताया,''सुबह 11 बजे तक कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान पर रहेगा उसके बाद एक बजे तक विधानसभा में उनके पार्थिव शरीर को रखा जाएगा जहां पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे| बाद में भाजपा कार्यालय में उनका पार्थिव शरीर 2:30 बजे तक रखा जाएगा। उसके बाद एयरपोर्ट से 3:30 बजे उनका पार्थिव शरीर अलीगढ़ जाएगा। कल बुलंदशहर के नरौरा में गंगा किनारे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।