मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

“आफताब मुझे मार डालेगा, टुकड़े-टुकड़े करके फेंक देगा”: श्रद्धा ने 2020 में पुलिस से की थी शिकायत, मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने कही ये बात

नई दिल्ली/मुंबई: श्रद्धा वॉकर हत्याकांड में एक नया खुलासा हुआ है। श्रद्धा ने दो साल पहले पुलिस को की गई शिकायत में कहा था कि उसकी हत्या कर देगा.. टुकड़े-टुकड़े करके फेंक देगा। आफताब ने श्रद्धा की पिट…

“आफताब मुझे मार डालेगा, टुकड़े-टुकड़े करके फेंक देगा”: श्रद्धा ने 2020 में पुलिस से की थी शिकायत, मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने कही ये बात
“आफताब मुझे मार डालेगा, टुकड़े-टुकड़े करके फेंक देगा”: श्रद्धा ने 2020 में पुलिस से की थी शिकायत, मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने कही ये बात | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली/मुंबई: श्रद्धा वॉकर हत्याकांड में एक नया खुलासा हुआ है। श्रद्धा ने दो साल पहले पुलिस को की गई शिकायत में कहा था कि उसकी हत्या कर देगा.. टुकड़े-टुकड़े करके फेंक देगा। आफताब ने श्रद्धा की पिटाई की थी,, जिसके बाद श्रद्धा ने 23 नवंबर, 2020 को पुलिस में एक शिकायत की थी | श्रद्धा ने 2020 में महाराष्ट्र के पालघर के तुलिंज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि, जिसमें उसने कहा था कि आफताब ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। श्रद्धा ने यह भी कहा था आफताब का परिवार जानता है कि उनका बेटा मुझे मारना चाहता है



शिकायती पत्र वसई में श्रद्धा के पड़ोसी द्वारा साझा किया गया है, जिसके साथ श्रद्धा शिकायत दर्ज कराने गई थी| महाराष्ट्र पुलिस ने पुष्टि की है कि मृतक ने 23 नवंबर, 2020 को तुलिंज पुलिस स्टेशन में शिकायती पत्र लिखा था। महाराष्ट्र पुलिस ने भी श्रद्धा के पड़ोसी द्वारा साझा किए गए उक्त शिकायती पत्र की सत्यता की पुष्टि की, जिसे श्रद्धा ने लिखा था। हालांकि,महाराष्ट्र पुलिस ने यह भी दावा किया है कि, शिकायतकर्ता श्रद्धा ने कहा था कि उनके बीच आपस में सुलह हो गई है| इसका उन्होंने लिखित स्टेटमेंट भी दिया था|



शिकायत पत्र में, श्रद्धा ने कहा कि उनमें "पुलिस के पास जाने की हिम्मत नहीं थी" क्योंकि आफताब ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। हालांकि, उसने कहा कि जिस दिन वह पत्र लिख रही थी, उसी दिन आफताब ने उसे मारने की कोशिश की, और उसने  मुझे  जान से मारने की धमकी दी और मुझे टुकड़े-टुकड़े करके फेंक देगा| छह महीने हो गए हैं, वह लगातार मेरी पिटाई कर रहा है, लेकिन मुझमें इतनी हिम्मत नहीं है कि मैं अपना बचाव कर सकूं।



पत्र में आगे दावा किया गया कि आफताब के माता-पिता को पता था कि उसने उसे पीटा और उसने उसे मारने की कोशिश की।



श्रद्धा ने कहा कि,“मैं आज तक उसके साथ रह रही थी क्योंकि हम जल्द ही किसी भी समय शादी करने वाले थे और उनके परिवार का आशीर्वाद था। अब मैं उसके साथ रहने को तैयार नहीं हूं। इसलिए मुझे किसी भी तरह की शारीरिक क्षति या चोट लगती है तो आफताब जिम्मेदार होगा|



 जांच के बाद श्रद्धा ने कहा था कि उनके बीच आपस में सुलह हो गई है: पत्र पर मुंबई पुलिस 


2020 में श्रद्धा द्वारा आफताब के ख़िलाफ तुलिंज पुलिस स्टेशन में पत्र लिखकर शिकायत करने पर मुंबई जोन- 5 के DCP सुहास बावचे ने कहा कि,“मामले में जो ज़रूरी कार्रवाई करनी थी वो की गई, जांच के बाद शिकायतकर्ता ने कहा था कि उनके बीच आपस में सुलह हो गई है इसका उन्होंने लिखित स्टेटमेंट भी दिया था|


पत्र की जांच की जाएगी: देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि,“मैंने पत्र देखा (2020 में श्रद्धा द्वारा पुलिस को की गई शिकायत) और इसमें बहुत गंभीर पत्र हैं। कार्रवाई क्यों नहीं की गई इसकी जांच की जाएगी। मैं किसी पर दोषारोपण नहीं करना चाहता लेकिन..अगर ऐसे पत्र पर कार्रवाई नहीं होती है तो ऐसी घटनाएं होती हैं। इसकी जांच की जाएगी। कार्रवाई होती तो शायद जान बच सकती थी|



आफताब ने प्रेमिका की हत्या, फिर शव को 35 टुकड़ों में काटा....फ्रिज में रख दिया, रोजाना रात 2 बजे निकलता था टुकड़े ठिकाने लगाने


बता दें आफताब पूनावाला को 12 नवंबर को दिल्ली पुलिस ने दक्षिणी दिल्ली के महरौली से गिरफ्तार किया था| आफताब ने श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या की तथा उसके शव के करीब 35 टुकड़े किए जिसे उसने घर में 300 लीटर के फ्रिज में लगभग तीन सप्ताह तक रखा और फिर उन्ह???ं शहर के विभिन्न इलाकों में 18-20 दिनों तक फेंकता रहा|


मर्डर के बाद आफताब ने 'खून के धब्बों' को साफ करने के लिए बहुत सारे पानी का इस्तेमाल किया 


आफताब की पांच दिन की पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद उसे मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी की साकेत अदालत में पेश किया गया। श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की पुलिस रिमांड भी 4 दिन बढ़ा दी गई है। आफताब को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए साकेत कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने आफताब को परिवार से मिलने की इजाजत दी है। 


पहचान छिपाने के लिए शव के टुकड़े-टुकड़े कर 'चेहरा' जला दिया था, आरोपी आफताब का कबूलनामा 


दिल्ली पुलिस ने बताया,''आफताब पूनावाला का परिवार दिल्ली में है। उनके बयान दर्ज किए। परिवार के बारे में जो तथ्य सामने आए हैं, उसके आधार पर उनसे दोबारा पूछताछ की जा सकती है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।