मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

पटना में CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव से मिले आदित्य ठाकरे, बोले- लोकतंत्र और संविधान को बचाने की चुनौती....

पटना: शिवसेना(उद्धव ठाकरे गुट) नेता आदित्य ठाकरे और पार्टी सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बिहार के पटना में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मौजूदगी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुल…

पटना में CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव से मिले आदित्य ठाकरे, बोले- लोकतंत्र और संविधान को बचाने की चुनौती....
पटना में CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव से मिले आदित्य ठाकरे, बोले- लोकतंत्र और संविधान को बचाने की चुनौती.... | फ़ोटो: TVL News

पटना: शिवसेना(उद्धव ठाकरे गुट) नेता आदित्य ठाकरे और पार्टी सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बिहार के पटना में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मौजूदगी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की। इससे पहले शिवसेना(उद्धव ठाकरे गुट) के नेता आदित्य ठाकरे और पार्टी सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने  पटना में राबड़ी देवी के आवास पर तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी।



बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद आदित्य ठाकरे ने कहा,''आज अलग-अलग विषयों पर चर्चा हुई है। देश में जो भी युवा महंगाई, रोजगार और संविधान के लिए काम करना चाहता हैं अगर वे आपस में बातचीत करते रहें तो देश में कुछ अच्छा कर सकेंगे|



शिवसेना(उद्धव ठाकरे) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा,''अभी लोकतंत्र और संविधान को बचाने की चुनौती हमारे सामने है और इसे बचाने के लिए हमसे जो बनेगा वो हम करेंगे|



आदित्य ठाकरे ने ट्वीट किया,''आज बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar जी से मुलाक़ात हुई। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उनके इलेक्ट्रिक वाहन और पर्यावरण पर बातें हुई। स्व. बाळासाहेब और उद्धवसाहेब से नितीश जी के पुराने संबंध हैं, उन पुरानी यादों को ताज़ा किया।



आदित्य  ने दूसरे ट्वीट में लिखा,''आज बिहार के उपमुख्यमंत्री, राजद युवानेता श्री तेजस्वी यादव जी से पटना,बिहार में भेंट कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।  वक़्त की यही माँग है कि देश के युवा संविधान और लोकतंत्र के लिए मिलकर काम करें।













tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।