मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

यूपी में कोरोना किट घोटाले को लेकर AAP ने एक बार फिर योगी सरकार पर बोला हमला,लगाया आरोप-CM की सहमति से 65 जिलों में हुआ इतना बड़ा भ्रष्टाचार

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में कोरोना किट घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर करारा हमला बोला है| आम आदमी पार्टी ने कहा कि,''कोरोना किट के दामों में बड़े स्तर पर भ्…

यूपी में कोरोना किट घोटाले को लेकर AAP ने एक बार फिर योगी सरकार पर बोला हमला,लगाया आरोप-CM की सहमति से 65 जिलों में हुआ इतना बड़ा भ्रष्टाचार
यूपी में कोरोना किट घोटाले को लेकर AAP ने एक बार फिर योगी सरकार पर बोला हमला,लगाया आरोप-CM की सहमति से 65 जिलों में हुआ इतना बड़ा भ्रष्टाचार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में कोरोना किट घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर करारा हमला बोला है| आम आदमी पार्टी ने कहा कि,''कोरोना किट के दामों में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार किया गया है। AAP ने आरोप लगाया,' CM योगी की सहमति से इतना बडा भ्रष्टाचार हुआ|




आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा,  उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर के दाम को 300% से लेकर 500% तक बढ़ा कर बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार किया गया है। कैसे संभव है कि इतना बड़ा भ्रष्टाचार हो रहा था और योगी जी को पता ही नहीं चला? उनकी सहमति के बिना ये भ्रष्टाचार हो ही नहीं सकता।-




AAP विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा,जब कोरोना संकट में लोग एक दूसरे की मदद कर रहे है। डॉक्टर्स, नर्स अपनी जान की बाजी लगाकर लोगों की जान बच रहे है। वही उत्तर प्रदेश में 65 जिलों में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार किया गया है। योगी जी के CMO ने प्रतापगढ़ की कंपनी से चाइनीज हेमोटोलॉजी एनालाइजर 3 लाख 30 हज़ार रुपये प्रति एनालाइजर खरीदा है।  जबकि उत्तर प्रदेश सरकार की ही जैम वेबसाइट पर भारत मे बना हुआ हेमोटोलॉजी एनालाइजर बस 1 लाख 45 हज़ार रुपये में उपलब्ध है।





सौरभ भारद्वाज ने कहा, यूपी के 65 जिलों की 1 लाख ग्राम पंचायतों में कोरोना किट की खरीद में करोड़ों का भ्रष्टाचार हुआ। मार्केट में कोरोना किट (ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, सैनिटाइजर और मास्क) 2700-2800 रु में मिल सकती है, लेकिन इसे 300-500 प्रतिशत अधिक कीमत में खरीदा गया। सौरभ भारद्वाज ने सवाल किया है कि, "क्या इसमें सीएम योगी की मिलीभगत नहीं है। एक मुख्यमंत्री जो रोज सुबह 11 बजे टीम की बैठक करते हैं, उसको पता ही नहीं चला कि प्रदेश में इतने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है।'





इससे पहले आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा था कि,''योगी सरकार घोटालों की सरकार बन चुकी है, उत्तर प्रदेश में रोज नए घोटाले निकल कर सामने आ रहे हैं।  देश के सर्वोच्च सदन में योगी सरकार के कोरोना घोटाले को मजबूती से उठाऊँगा। CBI जाँच के लिए भी न्यायालय का दरवाजा खटखटाऊंगा





संजय सिंह ने कहा था कि,'योगी सरकार अपने 'कोरोना घोटाले' की जांच अपने ही अधिकारियों से करा रही है। ये बेहद हास्यास्पद है। सरकार का अधिकारी सरकार के घोटाले की जांच निष्पक्षता और ईमानदारी से नहीं कर सकता। घोटाले की जांच CBI और हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में होनी चाहिए।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।