नई दिल्ली :तमिलनाडु के कुन्नूर में वायुसेना का हेलीकॉप्टर क्रैश पर AAP नेता संजय सिंह ने कहा,''CDS बिपिन रावत जी, उनकी पत्नी और बाकी लोगों के प्रति मैं संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ये एक चिंता का विषय है कि इतने सुरक्षित विमान में ऐसी घटना कैसे हो गई। इसके लिए PM और रक्षा मंत्री ज़रूर कोई क़दम उठाएंगे जिससे ये हादसा क्यों हुआ इसका पता चल पाए|
महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने कहा,'हमारे पहले CDS के जाने का ग़म हम सबके दिलों में है। इसके साथ ही कई सवाल हैं कि ये कैसे हो सकता है। दुनिया के बेहतरीन हेलिकॉप्टर में से एक हेलिकॉप्टर जिसमेंं CDS यात्रा कर रहे थे तो इस हादसे के पीछे कोई कारण तो नहीं? इसकी जांच होनी चाहिए|
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा,''ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। देश के सर्वोच्च सेनापति सबसे अत्याधुनिक व सुरक्षित हेलीकॉप्टर में यात्रा करते हैं और हादसे में उनकी मृत्यु हो जाती है। लोगों के मन में शंकाएं हैं, क्या हुआ है, ये कैसे हो सकता है? मुझे यकीन है सरकार भी इस सदमे से बाहर नहीं आई होगी
तमिलनाडु के कुन्नूर में वायुसेना का हेलीकॉप्टर क्रैश पर LJP (राम विलास) नेता चिराग पासवान ये बेहद दुखद हादसा है। ये शायद इतिहास की पहली घटना होगी कि जिसमें इतने बड़े पद पर कोई व्यक्ति है और उनकी इस तरह मृत्यु हो जाए। मुझे लगता है कि इस मामले की सख्ती से जांच होनी चाहिए। इसके पीछे क्या कारण है ये लोगों के सामने ज़रूर आना चाहिए|