नई दिल्ली : बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर में वायुसेना का चॉपर हादसे का शिकार हो गया। हादसे में देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत के साथ 11 अन्य सैन्य अधिकारियों का निधन हो गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज यानी गुरुवार को तमिलनाडु में हुई सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर लोकसभा में बयान दिया, जिसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और 12 अन्य की मौत हो गई|
तमिलनाडु के कुन्नूर में वायुसेना का हेलीकॉप्टर क्रैश पर लोकसभा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा,''जनरल विपिन बिपिन रावत अपने दौरे के लिए तमिलनाडु के वेलिंग्टन जा रहे थे। वायु सेना के Mi-17 V5 हेलिकॉप्टर कल 11:48 AM बजे सुलूर एयर बेस से अपनी उड़ान भरी और इसे 12:15 बजे वेलिंग्टन लैंड करना था लेकिन सुलूर एयर बेस के एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने 12:08 बजे अपना संपर्क खो दिया|
उन्होंने कहा,''कुन्नूर के पास जंगल में कुछ स्थानीय लोगों ने हेलिकॉप्टर के अवशेषों को आग की लपटों से घिराह हुआ देखा। स्थानीय प्रशासन से एक बचाव दल घटनास्थल पहुंचकर बचाव अभियान कर लोगों को अस्पताल पहुंचाया। हेलिकॉप्टर में सवार कुल 14 में से 13 लोगों की मौत हो गई| सभी पार्थिव शरीर को आज शाम तक दिल्ली लाया जाएगा। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह सेना के वेलिंग्टन अस्पताल लाइफ सर्पोट पर हैं और इन्हें बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है|
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा,'''CDS जनरल बिपिन रावत का पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा और अन्य सभी सेना अधिकारियों का अंतिम संस्कार उचित सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा|
सिंह ने कहा,''हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जांच शुरू हो गई है जिसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत, 12 अन्य की मौत हो गई| इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. उन्होंने कहा, एयरफोर्स ने इस हेलिकॉप्टर क्रैश हादसे की ट्राई सर्विस इंक्वायरी के आदेश दिए हैं| यह जांच एयरमार्शल मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में होगी| मानवेंद्र सिंह एयरफोर्स की ट्रेनी कमांड के कमांडर हैं और खुद हेलिकॉप्टर पायलट भी हैं|