मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

एयर इंडिया का रणनीतिक विनिवेश हुआ पूरा

नई दिल्ली: एयर इंडिया का रणनीतिक विनिवेश लेनदेन आज पूरा हो गया है, जिसके तहत सरकार को रणनीतिक भागीदार (मेसर्स टैलेस प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कं…

एयर इंडिया का रणनीतिक विनिवेश हुआ पूरा
एयर इंडिया का रणनीतिक विनिवेश हुआ पूरा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: एयर इंडिया का रणनीतिक विनिवेश लेनदेन आज पूरा हो गया है, जिसके तहत सरकार को रणनीतिक भागीदार (मेसर्स टैलेस प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी) से 2,700 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं, जिसके पास एयर इंडिया और एआईएक्सएल का 15,300 रुपये का ऋण भी है और एयर इंडिया के शेयरों (एयर इंडिया और इसकी सहायक एआईएक्सएल के 100 प्रतिशत शेयर तथा एआईएसएटीएस के 50 प्रतिशत शेयर) को रणनीतिक भागीदार को हस्तांतरण किया जाना शामिल हैं।




उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया के रणनीतिक विनिवेश के लिए मैसर्स टैलेस प्राइवेट लिमिटेड की उच्चतम मूल्य बोली को सरकार की मंजूरी के बाद; 11 अक्टूबर, 2021 को विजेता बोली लगाने वाली कंपनी को आशय पत्र जारी किया गया था। शेयर खरीद समझौता (एसपीए) पर 25 अक्टूबर, 2021 को हस्ताक्षर किए गए थे। इसके बाद, रणनीतिक साझेदार (मेसर्स टैलेस प्राइवेट लिमिटेड), एयर इंडिया और सरकार ने एसपीए में परिभाषित शर्तों की एक श्रेणी को संतुष्ट करने की दिशा में काम किया, जिनमें शामिल हैं प्रतिस्पर्धा (एंटी-ट्रस्ट) निकायों, नियामकों, ऋणदाताओं, तृतीय पक्ष, आदि से मंजूरी प्राप्त करना। इन शर्तों को आपसी संतुष्टि के आधार पर पूरा किया गया है।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।