जालंधर: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एक दिवसीय पंजाब दौरे पर हैं| जालंधर में वर्चुअल रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि,'नवजोत सिंह सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी दोनों ने मुझे आश्वासन दिया कि दो लोग नेतृत्व नहीं कर सकते हैं, एक ही व्यक्ति नेतृत्व करेगा। दोनों ने कहा कि जो भी नेतृत्व करेगा, दूसरा व्यक्ति कसम खाकर अपनी पूरी शक्ति उसकी मदद में लगाएगा| अगर कांग्रेस पार्टी, पार्टी कार्यकर्ता और पंजाब चाहता है तो फिर हम मुख्यमंत्री का निर्णय लेंगे, हम इसका निर्णय अपने कार्यकर्ताओं से पूछकर लेंगे|
जालंधर वर्चुअल रैली के दौरान पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा,हमारे बीच कोई लड़ाई नहीं है। पंजाब चुनाव के लिए घोषित करें मुख्यमंत्री चेहरा, हम (पंजाब कांग्रेस) एक साथ खड़े रहेंगे| इसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा,'' हम कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पंजाब के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का फैसला पूछकर लेंगे|
पंजाब के जालंधर में पंजाब फतेह रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि,''गाड़ी में बात हुई कि आगे पंजाब को कौन लीड करेगा? मीडिया वाले उसको सीएम कैंडिडेट कहते हैं। दोनों, चन्नी जी ने और सिद्धू जी ने गाड़ी में मुझे कहा कि देखिए, पंजाब में सबसे बड़ा सवाल, कांग्रेस पार्टी को पंजाब में कौन लीड करेगा और दोनों ने मुझे आश्वासन दिया और मैं बहुत खुश हुआ कि देखिए, दो लोग तो लीड नहीं कर सकते हैं, एक ही व्यक्ति लीड करेगा और दोनों ने मुझे कहा, जो भी लीड करेगा, कसम खाकर दूसरा व्यक्ति अपना पूरा दम, अपनी पूरी शक्ति लगाकर उसकी मदद करेगा। मैं सुन रहा था, काफी खुश हुआ और मैंने सोचा कि हाँ, दोनों में, दोनों के दिल में कांग्रेस पार्टी की सोच|
अगर कांग्रेस पार्टी चाहती है, क्योंकि आमतौर पर हम ये नहीं करते हैं, मगर, अगर कांग्रेस पार्टी चाहती है और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता चाहते हैं, और पंजाब चाहता है, तो फिर हम चीफ मिनिस्टर का निर्णय आपके लिए ले लेंगे। कैसे लेंगे- अपने कार्यकर्ताओं से पूछकर और जो सही व्यक्ति होगा, वो पंजाब को आगे ले जाएगा और दूसरा व्यक्ति और दूसरे सब लोग मिलकर एक टीम जैसे लड़ाई लड़ेंगे।