मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

पेगासस जासूसी कांड पर अखिलेश ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- 'फ़ोन-जासूसी' लोकतांत्रिक अपराध

नई दिल्ली: पेगासस जासूसी कांड पर संसद से लेकर सड़क तक हंगामा जारी है। इसे लेकर विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर है। अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मोदी सरकार पर हमला बोला है| समाजवादी पार्टी…

पेगासस जासूसी कांड पर अखिलेश ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- 'फ़ोन-जासूसी' लोकतांत्रिक अपराध
पेगासस जासूसी कांड पर अखिलेश ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- 'फ़ोन-जासूसी' लोकतांत्रिक अपराध | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: पेगासस जासूसी कांड पर संसद से लेकर सड़क तक हंगामा जारी है। इसे लेकर विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर है। अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मोदी सरकार पर हमला बोला है| समाजवादी पार्टी (सपा) ने इजराइल के स्पाइवेयर पेगासस के जरिए जासूसी करने के मामले में केंद्र की मोदी सरकार को निशाना बनाते हुये मंगलवार को कहा कि फोन टैप कराकर लोगों की व्यक्तिगत बातों को सुनना ‘निजता के अधिकार’ का घोर उल्लंघन है।



समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, 'फ़ोन की जासूसी करवाकर लोगों की व्यक्तिगत बातों को सुनना ‘निजता के अधिकार’ का घोर उल्लंघन है। अगर ये काम भाजपा करवा रही है तो ये दंडनीय है और अगर भाजपा सरकार ये कहती है कि उसे इसकी जानकारी नहीं है तो ये राष्ट्रीय सुरक्षा पर उसकी नाकामी है। फ़ोन-जासूसी एक लोकतांत्रिक अपरा?? है।



गौरतलब है कि मीडिया संस्थानों के एक अंतरराष्ट्रीय संगठन ने खुलासा किया है कि केवल सरकारी एजेंसियों को ही बेचे जाने वाले इजराइल के जासूसी साफ्टवेयर के जरिए भारत के दो केन्द्रीय मंत्रियों, 40 से अधिक पत्रकारों, विपक्ष के तीन नेताओं और एक न्यायाधीश सहित बड़ी संख्या में कारोबारियों और अधिकार कार्यकर्ताओं के 300 से अधिक मोबाइल नंबर संभवत: हैक किए गए हैं।



बता दें कि नेताओं, पत्रकारों व अन्य लोगों की जासूसी की रिपोर्ट आने के बाद देश में हंगामा मचा हुआ है। मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को संसद में हंगामा होता रहा और कोई कार्यवाही नहीं हो सकी वहीं, दूसरे दिन मंगलवार को कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया|



 रिपोर्ट से पता चला कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई सहित कई हाईप्रोफाइल लोगों के फोन टैप किए जा रहे थे।।कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ इसका इस्तेमाल 2019 लोकसभा चुनाव से पहले किया गया था।



कांग्रेस नेता राहुल गांधी की हैंकिग करने की सनक इस स्तर तक थी कि उनके पांच करीबियों को भी बनाया गया निशाना, जबकि इन पांचों में से कोई भी राजनीतिक या सार्वजनिक कामों संबंधी भूमिका में नहीं है|



राहुल गांधी पर निगरानी करने की योजना ऐसे समय पर बनाना, जब वे विपक्षी कांग्रेस के अध्यक्ष थे और नरेंद्र मोदी के खिलाफ साल 2019 के आम चुनाव में अपनी पार्टी का नेतृत्व कर रहे थे, पूरी चुनावी प्रक्रिया की अखंडता पर गंभीर सवाल खड़े करता है| राहुल गांधी के निजी फोन के अलावा उनके दो करीबी सहयोगियों- अलंकार सवाई और सचिन राव- के नंबर भी लीक हुए डेटाबेस में शामिल हैं|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।