मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

“..चंदा के नाम पर वसूली” : इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- मोदी सरकार ने ED-CBI और IT के छापों के बल पर वसूली की

लखनऊ/नई दिल्‍ली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि देश की जनता लोकसभा चुनाव में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी भाजपा सरकार के अन्याय, अत्याचार के खिलाफ वोट…

“..चंदा के नाम पर वसूली” : इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- मोदी सरकार ने ED-CBI और IT के छापों के बल पर वसूली की
“..चंदा के नाम पर वसूली” : इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- मोदी सरकार ने ED-CBI और IT के छापों के बल पर वसूली की | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ/नई दिल्‍ली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि देश की जनता लोकसभा चुनाव में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी भाजपा सरकार के अन्याय, अत्याचार के खिलाफ वोट करेगी। भाजपा सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग किया। ईडी, सीबीआई और इन्कम टैक्स के छापों के बल पर वसूली की। देश के इतिहास में इस तरह की वसूली कभी नहीं हुई। भाजपा ने लोकतंत्र को कमजोर किया है। संविधान विरोधी काम किया है। इलेक्टोरल बॉण्ड के मामले में देश भर में भाजपा की वसूली की पोल खुल चुकी है। चंदा के नाम पर वसूली हुई, पैकेज लिया गया। भाजपा के पास इसका कोई जवाब नहीं है। 



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने ईडी, सीबीआई और इन्कम टैक्स के जरिए विपक्षी दलों के नेताओं को प्रताड़ित किया। बदनाम किया। भाजपा में शामिल होने के लिए दबाव बनाया। पार्टियों को तोड़ने का काम किया। जनता सब देख रही है। लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा के खिलाफ खड़ी होगी। जनता ही देश में लोकतंत्र बचाएगी। भाजपा विपक्षी नेताओं पर दबाव बना कर पार्टी में तो शामिल करा सकती है लेकिन जनता को शामिल नहीं करा सकती है। 


अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को सतर्क रहना होगा। पार्टी के नेता-कार्यकर्ता चुनाव में हर स्तर पर ध्यान रखे और निगरानी करें। भाजपा देश की हर संवैधानिक संस्था को कमजोर कर रही है। यह लोकसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। इस चुनाव में भाजपा को हराने से चूक गये तो जनता आने वाले समय में वोट नहीं डाल पायेगी। भाजपा जनता के अधिकार छीन रही है। 


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने नौजवानों का भविष्य बर्बाद किया है। सरकारी विभागों में लाखों पद खाली है लेकिन नौकरियां नहीं दी। वर्षों से नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र निराश और हताश है। भाजपा सरकार की नीयत युवाओं को नौकरी देने की नहीं है। भाजपा जानबूझ कर पेपर लीक कराती है। भाजपा सरकार के रहते युवाओं को न नौकरी मिलेगी और न आरक्षण मिलेगा। यही युवा, नौजवान लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया कर देगा। 


 यादव ने कहा कि 69 हजार सहायक शिक्षक अपना आंदोलन स्थगित कर तमाम चुनाव क्षेत्रों में फैल जाएं और भाजपा सरकार को हटाने में जुट जाएं। भाजपा की सत्ता से बेदखली के बाद ही शिक्षकों की समस्याओं का समाधान होगा और नौजवानों की जिंदगी से अंधेरा छटेगा। 



 अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए परिवार एकजुट होकर भाजपा को हरायेगा। भाजपा का एनडीए लोकसभा चुनाव में पीडीए का मुकाबला नहीं कर पायेगा। उन्होंने आंदोलन कर रहे शिक्षक भर्ती के नौजवानों से अपील की कि अपने घर जाए और भाजपा को हराने का संकल्प ले। नौजवानों को लोकसभा चुनाव में भाजपा की घंटी बजा देना चाहिए। भाजपा सरकार में कोई गारन्टी नहीं है। यह गारन्टी घंटी है। भाजपा सरकार में एक ही गारन्टी है कि युवाओं को नौकरी नहीं मिलेगी। भाजपा सरकार जनता से किए वादे पूरे नहीं किये। किसान की आय दुगनी नहीं हुई। नौजवानों को नौकरी नहीं मिली। काला धन नहीं आया। महंगाई कम नहीं हुई। भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। भाजपा सरकार ने पूंजीपतियों का 15 लाख करोड़ रूपये का कर्ज माफ कर दिया लेकिन किसानों को उनकी फसलों की एमएसपी का कानूनी अधिकार नहीं दिया। किसानों की मांगे पूरी नहीं की। भाजपा सत्ता से हटेगी तभी किसानों की मांग पूरी होगी।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 मार्च 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।