मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मोहन भागवत के 'चीन ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की' बयान पर अलका लांबा का मोदी सरकार पर वार, कहा-संघ प्रमुख ने ही BJP को बेनक़ाब कर दिया

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता अलका लांबा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चीफ मोहन भागवत के 'चीन ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की है और अभी भी हमारी सीमाओं का अतिक्रमण कर रहा है' वाले बयान को लेकर मोदी सरकार पर…

मोहन भागवत के 'चीन ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की' बयान पर अलका लांबा का मोदी सरकार पर वार, कहा-संघ प्रमुख ने ही BJP को बेनक़ाब कर दिया
मोहन भागवत के 'चीन ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की' बयान पर अलका लांबा का मोदी सरकार पर वार, कहा-संघ प्रमुख ने ही BJP को बेनक़ाब कर दिया | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता अलका लांबा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चीफ मोहन भागवत के 'चीन ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की है और अभी भी हमारी सीमाओं का अतिक्रमण कर रहा है' वाले बयान को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है| उन्होंने कहा,चीन के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी देश को सच्चाई बताएं या ना बताएं,देश के प्रति अपनी जबावदेही या ना समझें पर मोहन भागवत ने मोदी सरकार को बेनक़ाब कर दिया|





कांग्रेस नेता अलका लांबा ने ट्वीट किया,' प्रधानमंत्री मोदी जी देश को सच्चाई बताएं या ना बताएं, देश के प्रति अपनी जबावदेही या ना समझें, पर RSS और संघ प्रमुख के प्रति जवाब देही ज़रुर समझते हुए उन्हें सच्चाई बताई जो आज संघ प्रमुख ने देश के सामने रखते हुए चीन के मुद्दे पर BJP की मोदी सरकार को बेनक़ाब कर दिया. कोई नहीं घुसा...?





बता दें कि रविवार को विजयादशमी उत्सव के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चीफ मोहन भागवत ने कहा है कि,'' पूरी दुनिया ने देखा है कि कैसे चीन भारत के क्षेत्र में अतिक्रमण कर रहा है। चीन के विस्तारवादी व्यवहार से हर कोई वाकिफ है। चीन कई देशों-ताइवान, वियतनाम, यू.एस., जापान और भारत के साथ लड़ रहा है। लेकिन भारत की प्रतिक्रिया से पहली बार चीन घबराया|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।