मुख्य सामग्री पर जाएँ
15 सितंबर 2026

कोविशील्ड की दूसरी खुराक के लिए पहले से बुक की गई ऑनलाइन अपॉइंटमेंट वैध रहेगी, नहीं होगी रद्द: केंद्र सरकार

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने कहा है कि कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड के नए नियमों का असर इसकी पहले ही हो चुकी बुकिंग पर नहीं पड़ेगा| कोविशील्ड की दूसरी खुराक के लिए पहले से बुक किए गए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट मान्…

कोविशील्ड की दूसरी खुराक के लिए पहले से बुक की गई ऑनलाइन अपॉइंटमेंट वैध रहेगी, नहीं होगी रद्द: केंद्र सरकार
कोविशील्ड की दूसरी खुराक के लिए पहले से बुक की गई ऑनलाइन अपॉइंटमेंट वैध रहेगी, नहीं होगी रद्द: केंद्र सरकार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने कहा है कि कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड के नए नियमों का असर इसकी पहले ही हो चुकी बुकिंग पर नहीं पड़ेगा| कोविशील्ड की दूसरी खुराक के लिए पहले से बुक किए गए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट मान्य रहेंगे; कोविन द्वारा उन्हें रद्द नहीं किया जा रहा है| लाभार्थियों को कोविशील्ड के दो खुराकों के बीच बढ़े हुए अंतराल के अनुरूप दूसरी खुराक के लिए अपॉइंटमेंट को पुनर्निर्धारित करने की सलाह दी गई|




डॉ. एन. के. अरोड़ा की अध्यक्षता वाले कोविड कार्यसमूह ने कोविशील्ड टीके की पहली और दूसरी खुराक के बीच के अंतराल को 12-16 सप्ताह तक बढ़ाने की सिफारिश की थी। भारत सरकार ने 13 मई, 2021 को इस सिफारिश को स्वीकार कर लिया है। भारत सरकार ने राज्यों और केन्द्र - शासित प्रदेशों को इस बदलाव के बारे में बता दिया है। कोविशील्ड की दो खुराकों के बीच 12-16 सप्ताह के अंतराल संबंधी इस परिवर्तन को दर्शाने के लिए कोविन डिजिटल पोर्टल को भी फिर से आकार दिया गया है।



केंद्र  ने कहा,''हालांकि मीडिया के एक वर्ग में ऐसी खबरें आई हैं कि जिन लोगों ने कोविन पर 84 दिनों से कम समय में दूसरी खुराक के लिए अपने अपॉइंटमेंट की प्री-बुकिंग की थी, उन्हें कोविशील्ड की दूसरी खुराक दिए बिना ही टीकाकरण केंद्रों से वापस भेज दिया जा रहा है।



यहां यह स्पष्ट किया जाता है कि कोविन डिजिटल पोर्टल में अब इस आशय के अपेक्षित परिवर्तन कर दिए गए हैं। इसकी वजह से,पहली खुराक की तारीख से 84 दिनों से कम का अंतराल होने की स्थिति में लाभार्थी की दूसरी खुराक के लिए आगे ऑनलाइन या ऑन-साइट अपॉइंटमेंट संभव नहीं होगा।




इसके अलावा, कोविशील्ड की दूसरी खुराक के लिए पहले से बुक की गई ऑनलाइन अपॉइंटमेंट वैध रहेगी और कोविन द्वारा उन्हें रद्द नहीं किया जा रहा है। यही नहीं, लाभार्थियों को इस बात की सलाह दी जाती है कि वे पहली खुराक के टीकाकरण की तारीख से 84वें दिन के बाद की तारीख के लिए अपने अपॉइंटमेंट को पुनर्निर्धारित करें।



केन्द्र सरकार ने राज्यों और केन्द्र- शासित प्रदेशों के सामने इस बात को दोहराया है कि कोविशील्ड की दो खुराक के बीच अंतराल से संबंधित इस बदलाव से पहले कोविशेल्ड की दूसरी खुराक के लिए बुक की गई ऑनलाइन अपॉइंटमेंट पर अवश्य अमल किया जाना चाहिए।




केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों/ केन्द्र - शासित प्रदेशों को सलाह दी है कि फील्ड स्टाफ को यह निर्देश दिया जाए कि यदि ऐसे लाभार्थी टीकाकरण के लिए आते हैं, तो उन्हें कोविशील्ड की दूसरी खुराक अवश्य दी जानी चाहिए और उन्हें वापस नहीं भेजा जाना चाहिए। उन्हें इस बदलाव के बारे में लाभार्थियों को सूचित करने के लिए जागरूकता गतिविधियां चलाने की भी सलाह दी गई है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 12 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।