मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

अमर सिंह का सिंगापुर के अस्पताल में निधन, प्रियंका गांधी-वेंकैया नायडू और राजनाथ सिंह समते कई नेताओं ने जताया शोक

नई दिल्ली: लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे राज्यसभा सदस्य अमर सिंह का निधन हो गया। राज्यसभा सदस्य अमर सिंह का 64 साल के उम्र में सिंगापुर के अस्पताल में निधन हो गया।बीमारी के चलते सिंगापुर के एक अस्पता…

अमर सिंह का सिंगापुर के अस्पताल में निधन, प्रियंका गांधी-वेंकैया नायडू और राजनाथ सिंह समते कई नेताओं ने जताया शोक
अमर सिंह का सिंगापुर के अस्पताल में निधन, प्रियंका गांधी-वेंकैया नायडू और राजनाथ सिंह समते कई नेताओं ने जताया शोक | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे राज्यसभा सदस्य अमर सिंह का निधन हो गया। राज्यसभा सदस्य अमर सिंह का 64 साल के उम्र में सिंगापुर के अस्पताल में निधन हो गया।



बीमारी के चलते सिंगापुर के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। एक समय पर उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेताओं में गिने जाने वाले अमर सिंह समाजवादी पार्टी के मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव के करीबियों में शामिल थे। अमर सिंह वर्तमान में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सांसद थे। 5 जुलाई 2016 को उन्हें उच्च सदन के लिए चुना गया था।





अमर सिंह के निधन पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समते कई नेताओं ने शोक जताया|उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने पूर्व राज्यसभा सांसद के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करता हूं| दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों और सहयोगियों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं| ओम शांति..




 कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया,ईश्वर श्री अमर सिंह जी की आत्मा को अपने श्रीचरणों में शरण दें। श्री अमर सिंह जी के परिवार के प्रति मेरी भावपूर्ण संवेदनाएं। मैं इस दुखद क्षण में उनकी शोक संतप्त पत्नी और  बेटियों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूँ।



BJP नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट किया,''राज्यसभा सांसद अमर सिंह जी के दुखद निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दें। RIP #AmarSingh ji. 




रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया,'वरिष्ठ नेता एवं सांसद श्री अमर सिंह के निधन के समाचार से दुःख की अनुभूति हुई है। सार्वजनिक जीवन के दौरान उनकी सभी दलों में मित्रता थी। स्वभाव से विनोदी और हमेशा ऊर्जावान रहने वाले अमर सिंहजी को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएँ|




कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने ट्वीट किया,''राज्यसभा सांसद श्री अमर सिंह जी के निधन पर मैं गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।