मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सिंघू बॉर्डर पर 3 काले कृषि कानूनों के खिलाफ और न्याय के लिए प्रदर्शन कर रहे किसानों पर अकारण, हिंसक हमला निंदनीय: आनंद शर्मा

नई दिल्ली: ' सिंघु बार्डर पर हुए पथराव को लेकर कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा, सिंघू बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ और न्याय के लिए प्रदर्…

सिंघू बॉर्डर पर 3 काले कृषि कानूनों के खिलाफ और न्याय के लिए प्रदर्शन कर रहे किसानों पर अकारण, हिंसक हमला निंदनीय: आनंद शर्मा
सिंघू बॉर्डर पर 3 काले कृषि कानूनों के खिलाफ और न्याय के लिए प्रदर्शन कर रहे किसानों पर अकारण, हिंसक हमला निंदनीय: आनंद शर्मा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: ' सिंघु बार्डर पर हुए पथराव को लेकर कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा, सिंघू बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ और न्याय के लिए प्रदर्शन कर रहे किसानों पर अकारण, हिंसक हमला निंदनीय है।




आनंद शर्मा ने ट्वीट किया,''सिंघू बॉर्डर पर 3 काले कृषि कानूनों के खिलाफ और न्याय के लिए प्रदर्शन कर रहे किसानों पर अकारण, हिंसक हमला निंदनीय है। इससे पहले लाल किले पर 26 जनवरी  हमला पर पूरे देश में आक्रोश था। यह सब कैसे होने दिया गया। इस मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए व दोषियों को कठोर सजा मिलनी चाहिए।




कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा,''बागपत-गाजीपुर और आज सिंघू पर हमलों से हमारी राष्ट्रीय हित और सुरक्षा के लिए दीर्घकालिक परिणाम होंगे। अपराधियों को दंडित किया जाना चाहिए।




बता दे,''दिल्ली-हरियाणा के बीच स्थित सिंघु बॉर्डर पर उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई जब अपने आपको स्थानीय निवासी बता रहा लोगों का समूह सिंघु बाॅर्डर पर पहुंचकर नारे लगाने शुरू कर दिए....'देश के गद्दारों को..|  इसके बाद स्थानीय लोगों ने पत्थरबाजी भी शुरू हो गई। जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे।सिंघु बाॅर्डर पर झड़प होने के बाद हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। सिंघु बाॅर्डर पर हुई झड़प में अलीपुर के एसएचओ घायल हो गए।




सिंघु बॉर्डर पर स्थानीय लोग जबरन उस जगह तक घुस गए जहां आम लोगों को नहीं जाने दिया जा रहा और फिर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इन स्थानीय लोगों ने प्रदर्शनस्थल पर जाकर तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की। प्रदर्शनस्थल पर अराजक तत्वों ने एक पंडाल से लेकर वाशिंग मशीन तक तोड़ दिया। हालांकि सवाल अब ये उठ रहे हैं कि जहां दिल्ली जलबोर्ड के टैंकर भी नहीं जा पा रहे वहां स्थानी प्रदर्शनकारी कैसे पहुंचे।




सिंघु बॉर्डर पर कुछ देर रुकने के बाद स्थानीय लोगों ने फिर किसानों पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। हालांकि फिर पुलिस ने उपद्रवियों को रोक लिया और पीछे खदेड़ दिया। सिंघु बॉर्डर पर हुई हिंसक झड़प में अलीपुर व नरेला के एसएचओ गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। एसएचओ नरेला व अलीपुर को स्थानीय प्रदर्शनकारियों ने तलवार मारी जो उनके हाथ में लग गई, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है। एसएचओ को घायल करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।




दिल्ली पुलिस ने द??र शाम बताया,''सिंघु बॉर्डर पर हिंसा के मामले में एसएचओ अलीपुर पर तलवार से हमला करने वाले सहित 44 लोगों को आज गिरफ़्तार किया गया|









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।