क्या घटना वाली रात अंबानी के घर के पास PPE किट पहने सीसीटीवी में दिखा व्यक्ति सचिन वाजे था?, NIA कर रही है मामले की जांच
मुंबई: मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली संदिग्ध कार और विस्टोफक सामग्री मामले की जांच कर एजेंसी NIA की पड़ताल से कई सवाल पैदा हो गए हैं| राष्ट्रीय जांच एजेंसी(NIA) इसकी जांच कर रही है कि क्या घटना वाल…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें8 बार पढ़ा गया
क्या घटना वाली रात अंबानी के घर के पास PPE किट पहने सीसीटीवी में दिखा व्यक्ति सचिन वाजे था?, NIA कर रही है मामले की जांच | फ़ोटो: TVL News
मुंबई: मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली संदिग्ध कार और विस्टोफक सामग्री मामले की जांच कर एजेंसी NIA की पड़ताल से कई सवाल पैदा हो गए हैं| राष्ट्रीय जांच एजेंसी(NIA) इसकी जांच कर रही है कि क्या घटना वाली रात को गिरफ्तार मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे ???टनास्थल पर मौजूद थे|
एनआईए जांच कर रही है कि जिस रात स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी की गई थी, उस रात एंटीलिया के पास पीपीई किट पहने सीसीटीवी में दिखा व्यक्ति सचिन वाजे था या नहीं| एनआईए के सूत्रों ने यह जानकारी दी है|
बता दें ,'' मुंबई में 25 फरवरी को मुकेश अंबानी के घर के पास खड़ी कार से विस्फोटकों की बरामदगी के मामले में एनआईए ने मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे को 12 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ करने के बाद शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया था| उसके बाद रविवार को एक अदालत ने सचिन वाजे को मुकेश अंबानी के घर के पास विस्फोटक से भरे वाहन को रखने में उनकी भूमिका और भागीदारी के लिए 25 मार्च तक के लिए एनआईए की हिरासत में भेज दिया था।
सूत्रों के मुताबिक स्कोर्पियो के मालिक मनसुख हीरेन से परिचित होने की जानकारी के बाद ही संदेह के घेरे में आए सचिन वाजे पर निगरानी रखी जाने लगी और मुंबई पुलिस मुख्यालय और आसपास की सीसीटीवी तस्वीरें भी खंगाली जाने लगीं हैं| मुंबई पुलिस मुख्यालय से बाहर जाने वाले दरवाजे के पास लगे CCTV कैमरे में वैसी ही इनोवा कार उस रात पुलिस मुख्यालय से निकलती हुई नजर आई जो ठाणे में दिखी थी| NIA को शक है कि वहां उसका नंबर प्लेट बदला गया और फिर स्कोर्पियो के साथ वही कार मुकेश अंबानी के घर के पास तक आयी थी|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 15 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 28 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।