नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय नए साल और आगामी त्योहारों के मद्देनजर COVID-19 के लिए एक नई सलाह जारी करेगा| केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कहा,' भारत जोड़ो यात्रा एक महीने से ज्यादा समय से चल रही थी। कौन इससे जुड़ रहा था इससे हमें कोई मतलब नहीं था। अगर एक बार फिर दुनियाभर में कोविड का संकट आया है और भारत सरकार ने उचित कदम उठाए हैं तो इसका कांग्रेस पार्टी विरोध क्यों कर रही है?| क्या जनता और देश के हित में किसी निर्णय को कांग्रेस कभी स्वीकार नहीं करेगी? क्या गांधी परिवार की जिद्द के आगे पूरा देश नतमस्तक हो जाएगा|
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को कहा,'हमने कोविड की स्थिति को लेकर गाइडलाइन जारी की है। देश के एक नागरिक के नाते उसका पालन करना है या नहीं करना, ये कांग्रेस पार्टी अगर जिम्मेदार पार्टी है तो निर्णय करे| जोशी ने कहा,''मैं चाहता हूं राहुल गांधी यात्रा जारी रखें। वे जहां भी जाते हैं कांग्रेस हार जाती है, ये पुराना रिकॉर्ड रहा है। जो भी स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है मैं उम्मीद करता हूं कि उन्हें उसका पालन करना चाहिए|
केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा,'हम किसी से नहीं डरते। आप (राहुल गांधी) खुद अपनी पार्टी से डर रहे हैं। आप गुजरात चुनाव में नहीं गए, हिमाचल प्रदेश में प्रचार करने नहीं गए। आप जिंदगी भर पदयात्रा करो हमें कुछ नहीं होगा| आप जिस-जिस जगह भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं उस राज्य में लोग कांग्रेस छोड़ रहे हैं। आप पहले अपनी पार्टी को जोड़ो भारत जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं|