मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

सेना भर्ती घोटाला: CBI ने 30 स्थानों पर मारा छापा, 6 लेफ्टिनेंट कर्नल समेत 17 सैन्य अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज

नई दिल्ली: सीबीआई सेना भर्ती घोटाले के सिलसिले में 30 स्थानों पर छापेमारी कर रही है| सेना भर्ती घोटाला मामले में केंद्रीय जांच ब्‍यूरो (CBI) ने छह लेफ्टिनेंट कर्नल के अलावा कई अन्य अधिकारियों और उनके…

सेना भर्ती घोटाला: CBI ने 30 स्थानों पर मारा छापा, 6 लेफ्टिनेंट कर्नल समेत 17 सैन्य अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज
सेना भर्ती घोटाला: CBI ने 30 स्थानों पर मारा छापा, 6 लेफ्टिनेंट कर्नल समेत 17 सैन्य अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  सीबीआई सेना भर्ती घोटाले के सिलसिले में 30 स्थानों पर छापेमारी कर रही है| सेना भर्ती घोटाला मामले में केंद्रीय जांच ब्‍यूरो (CBI) ने छह लेफ्टिनेंट कर्नल के अलावा कई अन्य अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है|  सेवा चयन बोर्ड केंद्रों के जरिए सेना में अफसरों की भर्ती में भ्रष्टाचार को लेकर मामला दर्ज किया है|



सेना भर्ती घोटाला मामले में केंद्रीय जांच ब्‍यूरो (CBI) ने बताया ,''सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) के माध्यम से अधिकारियों और अन्य रैंकों की भर्ती में रिश्वत और अनियमितताओं से संबंधित आरोपों पर लेफ्टिनेंट कर्नल, मेजर, नायब सूबेदार, सिपाही आदि सहित 17 सैन्य अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है| सेना भर्ती घोटाला मामले में 6 निजी व्यक्ति और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है|




सेना भर्ती घोटाले में छापेमारी के सिलसिले मेंअधिकारियों ने बताया ,' नई दिल्ली के बेस अस्पताल, छावनी, सेना के अन्य प्रतिष्ठानों, कपूरथला, भठिंडा, दिल्ली, कैथल, पलवल, लखनऊ, बरेली, गोरखपुर, विशाखापत्तनम, जयपुर, गुवाहाटी, जोरहाट और चिरांगों सहित 30 स्थानों पर आज छापेमारी की गई। 30 स्थानों पर की गई छापेमारी से कई भ्रामक दस्तावेज बरामद हुए|





सेना मुख्यालय की शिकायत के आधार पर सीबीआई ने भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम तथा अपराधिक षड्यंत्र के तहत यह मामला दर्ज किया था| सेना मुख्यालय की तरफ से सीबीआई को जो शिकायत की गई थी उसमें लेफ्टिनेंट कर्नल मेजर जैसे रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं| सीबीआई ने ब्रिगेडियर (सतर्कता) वीके पुरोहित की शिकायत पर कार्रवाई की है| 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।