नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने शनिवार को 21 वर्षीय क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि को किसानों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित 'टूलकिट' फैलाने में उसकी कथित भूमिका के लिए बेंगलुरु से गिरफ़्तार किया था| दिशा रवि की गिरफ्तारी का दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विरोध किया है| उन्होंने इसे लोकतंत्र पर 'अभूतपूर्व हमला' बताया है|
सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा है, '21 साल की दिशा रवि की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर एक अभूतपूर्व हमला है। हमारे किसानों का समर्थन करना कोई अपराध नहीं है।
बता दें कि,''दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने 21 वर्षीय जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि को बंगलूरू से गिरफ्तार कर पांच दिन की हिरासत में लिया है। साइबर सेल ने टूलकिट मामले में शनिवार को यह पहली गिरफ्तारी की है। रविवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने बेंगलुरु की जलवायु कार्यकर्ता 22 वर्षीय दिशा रवि को दिल्ली पुलिस को पांच दिनों की रिमांड पर सौंपा है|
देश में 'फ्राइडे फॉर फ्यूचर' अभियान के फाउंडर सदस्यों में दिशा रवि भी शामिल हैं। बता दें कि,'दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने टूलकिट मामले में 4 फरवरी को देश के खिलाफ साजिश रखने, हिंसा के लिए भड़काने और नफरत फैलाने के मामले में पहला मामला दर्ज किया था। टूलकिट मामले में हुई यह पहली गिरफ्तारी है।
बता दें कि जलवायु कार्यकर्ता दिशा ने माउंट कैर्मेल कॉलेज से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन स्नातक की डिग्री हासिल की है। दिशा इस समय गुड माइल्क कंपनी के साथ जुड़ी हुई हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जब उन्हें गिरफ्तार किया गया, उस वक्त वह घर से ही काम कर रही थीं। आरोप है कि दिशा रवि ने किसानों से जुड़ी टूलकिट को एडिट किया उसमें कुछ चीज़ें जोड़ी और उसके आगे भेजा था। दिशा रवि के पिता मैसूरु में एक एथलेटिक्स कोच हैं, जबकि उनकी मां एक गृहिणी हैं।