जलगांव: महाराष्ट्र के जलगांव ज़िले की यावल तालुका में किंगान गांव के पास कल रात एक वाहन पलटने से 15 लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। जलगांव जिले के यावल तालुका में किंगान गांव के निकट रविवार देर रात एक वाहन के पलट जाने से 16 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी लोग अभोदा, करहला और रावेर के मजदूर थे।
पुलिस के अनुसार हादसा उस समय हुआ पपीते से लदा ट्रक पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई और लोगों को बाहर निकालने में मदद की। पांच मजदूरों की हालत काफी गंभीर बतायी गयी है। उन्हें इलाज के लिए एक ग्रामीण अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के जलगांव में हुए ट्रक हादसे पर शोक व्यक्त किया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ट्रक हादसे पर शोक व्यक्त किया और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जलगांव दुर्घटना में मारे गए 15 व्यक्तियों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की|
घटना में मारे गए लोगों की पहचान शिख हुसैन शिख (30), सरफराज कसम तंडवी (32), नरेंद्र वामन बाग (25), दिगंबर माधव (55), दिलदार हुसैन तड़वई (20), संदीप युवराज भरराव (27) अशोक जगन (40), दुराबाई संदीप भरराव (20), गणेश रमेश मोरे (5), सरदा रमेश मोरे (15), सागर अशोक बाग़ (3), संगीता अशोक बाग़ (35), समनबाई इंगल (24), कामबाई रमेश मोरे (45) और सबनूर हुसैन तड़वई (53) के रूप में हुई है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के जलगांव में हुई ट्रक दुर्घटना के पीडि़तों के लिए अनुग्रह राशि मंजूर की है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा,‘प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के जलगांव में त्रासदीपूर्ण दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजन के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय सहायता कोष से प्रत्येक को दो लाख रुपए की अनुग्रह राशि को मंजूरी दी है। गंभीर रूप से घायल लोगों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।‘