मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

नोटों पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीरें लगाई जाए: केजरीवाल की पीएम मोदी से अपील

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि वह "अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने" के लिए नए नोटों (करेंसी) पर भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की…

नोटों पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीरें लगाई जाए: केजरीवाल की पीएम मोदी से अपील
नोटों पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीरें लगाई जाए: केजरीवाल की पीएम मोदी से अपील | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि वह "अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने" के लिए नए नोटों (करेंसी) पर भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की तस्वीर लगाए। उन्होंने कहा कि,''मैं केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करता हूं कि वे हमारे नए नोटों पर गांधी जी की तस्वीर के साथ-साथ श्री गणेश जी और श्री लक्ष्मी जी की तस्वीर लगाई जाए|



मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,'' जब इंडोनेशिया कर सकता है, इंडोनेशिया ने भी श्री गणेश जी को चुना तो हम भी कर सकते हैं। मैं कल या परसों केंद्र को इसके लिए पत्र लिख कर अपील करूंगा। देश की आर्थिक स्थिति को ठीक करने के प्रयासों के अलावा हमें ईश्वर के आशीर्वाद की भी जरूरत है|



केजरीवाल ने कहा कि,''केंद्र सरकार से Appeal है गांधी जी के साथ Currency पर लक्ष्मी जी और गणेश जी की तस्वीर हो, देश की बिगड़ती अर्थ व्यवस्था को आशीर्वाद मिलेगा—कई कदम उठाने चाहिए, उसमें से ये भी एक है। दिवाली पर हम सबने समृद्धि के लिए लक्ष्मी जी और विघ्नहर्ता गणेश जी की पूजा की।



केजरीवाल ने कहा कि,''इंडोनेशिया एक Muslim देश है। वहां 85% मुस्लिम और केवल 2% हिंदू हैं लेकिन वहां की ''मुद्रा''पर श्री गणेश जी की तस्वीर है। मेरी प्रधानमंत्री से अपील है कि नए छपने वाले Notes पर भी माता लक्ष्मी और श्री गणेश जी की तस्वीरें लगाई जाए।



दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि,''माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश संपन्नता और समृद्धि के प्रतीक है। उनके आशीर्वाद से देश समृद्ध होकर आगे बढ़ेगा और नंबर 1 बनेगा। भारत की करंसी पर महात्मा गांधी जी के साथ-साथ माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश की तस्वीर लगाना पूरे देश के लिए मंगलमयी साबित होगा..




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।