मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

खरगोन में ईंधन टैंकर के पलटने से लगी भीषण आग: एक युवती समेत दो की मौत, 23 से अधिक घायल; पलटने के बाद टैंकर से तेल 'लूट' रहे थे लोग

खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में मोगरगाँव-गढ़ी मार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया है। खरगोन जिले के बिस्तान थाना क्षेत्र में मोगरगाँव-गढ़ी मार्ग पर अंजनगांव गांव के पास बुधवार सुबह पेट्रोल-डीजल से भरा…

खरगोन में ईंधन टैंकर के पलटने से लगी भीषण आग: एक युवती समेत दो की मौत, 23 से अधिक घायल; पलटने के बाद टैंकर से तेल 'लूट' रहे थे लोग
खरगोन में ईंधन टैंकर के पलटने से लगी भीषण आग: एक युवती समेत दो की मौत, 23 से अधिक घायल; पलटने के बाद टैंकर से तेल 'लूट' रहे थे लोग | फ़ोटो: TVL News

खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में मोगरगाँव-गढ़ी मार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया है। खरगोन जिले के बिस्तान थाना क्षेत्र में मोगरगाँव-गढ़ी मार्ग पर अंजनगांव गांव के पास बुधवार सुबह पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर पलटने के बाद उसमें आग लग गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 23 से अधिक लोग घायल हो (झुलस व जल) गए। मृतकों में एक 20 साल की युवती और एक पुरुष शामिल है|



घटना जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर बिस्तान थाना क्षेत्र के अंजनगांव गांव के पास सुबह करीब पांच बजे हुई। पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर इंदौर से खरगोन की ओर जा रहा था। सुबह करीब पांच बजे अंजनगांव गांव के पास पास मोड़ पर ईंधन टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गई। जैसे ही टैंकर पलटा, आसपास के लोग वहां से तेल लूटने के लिए मौके पर जमा हो गए। इस दौरान तभी टैंकर में आग लग गई और फिर ब्लास्ट हो गया।



ब्लास्ट से आसपास खड़े लोग झुलस गए| इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 23 से अधिक लोग घायल हो गए।। सभी घायलों को खरगोन अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से झुलसे 17 लोगों को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है।



खरगोन एसडीएम ओम नारायण सिंह ने कहा कि जैसे ही ईंधन टैंकर गांव के पास पलटा, आसपास के ग्रामीण वहां से पेट्रोल-डीजल लेने के लिए मौके पर जमा हो गए। इस दौरान टैंकर में आग लग गई और ब्लास्ट हो गया।



मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दुख जताया है| उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “इंदौर से खरगोन जा रहे एक यात्री के बिस्तान थाना अंतर्गत अंजनगांव के पास पलट जाने की दुखद खबर मिली, जिसमें कई लोग घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

 


सीएम ने आगे ट्वीट कर लिखा, “दुर्घटना में घायलों के इलाज के लिए प्रशासन की ओर से समुचित इंतजाम किए गए हैं। मौके पर जिलाधिकारी व एसपी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। मैं लगातार संभागीय आयुक्त व कलेक्टर के संपर्क में हूं।”



पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी घटना पर दुख जताया| कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा,“मध्यप्रदेश के खरगोन के मोगरगाँव-गढ़ी मार्ग पर एक टेंकर के पलटने के बाद उसमें हुई ब्लास्ट की घटना में कई लोगों के झुलसने , कुछ लोगों की मृत्यु व बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने का बेहद दुखद समाचार मिला है। 



पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, “पीड़ित परिवारों के प्रति शोक संवेदनाएँ व ईश्वर से सभी घायलों के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूँ। मैं सरकार से माँग करता हूँ कि इस घटना की जाँच करवायी जावे ,पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद की जावे व घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सरकार की तरफ़ से हो।”






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।