मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

भाजपा के हम दो, हमारे दो के नारे ने असम के 'জয় আই অসম' के नारे को दबाने की कोशिश की: बोली प्रियंका गांधी- युवा बेरोजगार हैं, ऑयल फील्ड्स-एयरपोर्ट बेचे..

तेजपुर: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी असम के दौरे पर हैं। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने दौरे के दूसरे दिन कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को असम के तेजपुर पहुंचीं। तेजपुर…

भाजपा के हम दो, हमारे दो के नारे ने असम के 'জয় আই অসম' के नारे को दबाने की कोशिश की: बोली प्रियंका गांधी- युवा बेरोजगार हैं, ऑयल फील्ड्स-एयरपोर्ट बेचे..
भाजपा के हम दो, हमारे दो के नारे ने असम के 'জয় আই অসম' के नारे को दबाने की कोशिश की: बोली प्रियंका गांधी- युवा बेरोजगार हैं, ऑयल फील्ड्स-एयरपोर्ट बेचे.. | फ़ोटो: TVL News

तेजपुर: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी असम के दौरे पर हैं। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने दौरे के दूसरे दिन कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को असम के तेजपुर पहुंचीं। तेजपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी राज्य में सत्ता में आती है तो सबसे पहले नागरिकता संशोधन कानून को रद्द करेगी।



प्रियंका गांधी ने कहा कि,'''आप असम, अपने अस्तित्व व माटी को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। भाजपा के हम दो, हमारे दो के नारे ने असम के ''জয় আই অসম ''के नारे को दबाने की कोशिश की।  युवा बेरोजगार हैं, ऑयल फील्ड्स, एयरपोर्ट बेचे जा रहे हैं, उद्योग खत्म किए जा रहे हैं। हम वादे नहीं; गारंटी कर रहे हैं हम आपके साथ हैं|




PM मोदी और अमित शाह पर निशाना साधते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,''यहां के बड़े-बड़े नेता चार्टर प्लेन में घूमते हैं। आजकल चीन और जापान की ग्रीन टी भी पीने लगे हैं शायद उन्हें असम की कड़क चाय पिलानी पड़ेगी और उन्हें उनकी जगह दिखानी पड़ेगी|




तेजपुर मेंजनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि,'' असम की धरती आपकी मां है। इस धरती मां की जय, इसके हरे-भरे बागानों की जय, हरे-भरे बागानों में काम करती हुई सारी श्रमिकों की जय, इस प्रदेश की नदियों, जाति, जनजाति और संस्कृति की जय। यहां की मिट्टी की जिसने आपको अपनी पहचान दी| यह मिट्टी है जिसने आपको अपना अस्तित्व दिया। यह वह मिट्टी है जिसमें श्रीमंत शंकरदेव जी, माधव देव जी, अनजान फकीर जी, लाचित बोड़फुकन जी जैसे तमाम महापुरुष पैदा हुए। जिन्होंने आपकी धरती, संस्कृति और लोगों को एकजुट रखने के लिए अपना जीवन न्योछावर किया |



उन्होंने कहा कि,''आज यहां मैं उन सभी महापुरुषों को नमन करती हूं और आपको याद दिलाती हूं कि यह उनकी धरती है और जो आपका अस्तित्व है उस अस्तित्व के लिए वह जीवन भर लड़े| 



प्रियंका गांधी ने कहा कि,''भाजपा के नेता जब यहां आते हैं तो उन महापुरुषों का नाम तक नहीं लेते, उनको याद नहीं करते क्योंकि भाजपा ने आज आपके अस्तित्व पर हमला किया है। असम के अस्तित्व पर वार कर रहे हैं। वे समझ नहीं पाए हैं कि आपकी इस मिट्टी ने आपको क्या दिया है| 



प्रियंका गांधी ने कहा कि,''उन्होंने चुनाव से पहले यह कहा था कि CAA को लागू नहीं किया जाएगा, लेकिन आपने देखा कि उन्होंने उसे लागू किया| बहुत साल पहले जब मेरे पिताजी श्री राजीव गांधी जी ने असम एकॉर्ड बनवाया था, तब उन्होंने कहा था कि आप अपनी संस्कृति को बचा कर रखेंगे और आप पर केंद्र सरकार से कोई हुक्म नहीं चलाएगा लेकिन भाजपा ने 5 सालों में इसके विपरीत किया है|




उन्होंने कहा कि,'भाजपा की क्रोनोलॉजी है, चुनाव से पहले कहा कि हम जाति आदि की रक्षा करेंगे, CAA को लागू नहीं करेंगे; असम एकॉर्ड का क्लोज 6 लागू होगा, फिर आपके वोट मिले और वोट मिलने और चुनाव जीतने के बाद उन्होंने संसद में CAA लागू किया | इन 5 सालों में जब-जब आप पर संकट आया तो आपने संघर्ष किया लेकिन प्रधानमंत्री जी आपके पास नहीं आए, देश के प्रधानमंत्री दिल्ली में ही रहे। लेकिन जैसे ही चुनाव घोषित हुआ वैसे ही बहुत सारे दौरे करने लगे |




उन्होंने कहा कि,'आपने लॉकडाउन में बहुत संकट सहा, बाढ़ भी आई,लेकिन प्रधानमंत्री जी एक बार भी नहीं आए, ना उन्होंने राष्ट्रीय आपदा घोषित की। बाढ़ के लिए पैसा इक्कठा किया लेकिन ये पैसा आपको मिला नहीं | जब CAA के खिलाफ आंदोलन हो रहा था तब भी कोई यहां नहीं आया, जब टी-ट्राइब संकट में थे उस समय भी आपकी सुनवाई करने के लिए, आपकी समस्याओं को सुलझाने के लिए यहां कोई नहीं आया |




उन्होंने कहा कि,'आप क्या उम्मीद कर सकते हैं? वो प्रधानमंत्री अपने घर से चार-पांच किलोमीटर दूर लाखों किसानों के आंदोलन के बावजूद अपने घर से निकल कर उन किसानों से बात नहीं कर सकते तो वह यहां असम की धरती पर आपसे बात करने क्यों आएंगे?... RSS, भाजपा के नेता लगातार हमला करते रहते हैं, उसके बारे में प्रधानमंत्री बिल्कुल चुप रहे। देशभर में घूम कर इन्होंने CAA की बात की लेकिन आपकी धरती पर आकर CAA की बात करने की हिम्मत नहीं हुई|




प्रियंका गांधी ने कहा कि,''जिस तरह से यहां की सरकार और भारत सरकार असम को देख रही है जिस तरह से असम को आगे बढ़ा रही है उससे न जाने असम का भविष्य क्या होगा? .... स्पेशल स्टेटस फंड बंद किया गया, मानिए कि भाजपा के लिए असम एक एटीएम मशीन की तरह है जहां एनी टाइम मनी उनको मिल जाती है लेकिन जनता के पास नहीं जाता|




प्रियंका गांधी ने कहा कि,''आज आपके सामने हम खोखले वादे करने नहीं आए हैं। हमने जो समस्याएँ सुनी, उन्हीं समस्याओं के आधार पर तय किया कि आपको वादे नहीं बल्कि 5 गारंटी देंगे| सरकार बनने पर हमारी पांच गारंटी:

 -  CAA लागू नहीं होगा

 -  हर महीने बिजली के 200 यूनिट मुफ्त मिलेंगे  

-  घर संभालने के लिए महिलाओं को ₹2000 गृहिणी सम्मान 

-  चाय बागान के श्रमिकों को ₹365 का वेतन 

-  कम से कम 5 लाख सरकारी नौकरियां|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।