मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

असम में प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान, कांग्रेस की सरकार बनने पर 5 लाख सरकारी नौकरियां और गृहणियों के लिए प्रति माह 2000 रुपये

तेजपुर: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी असम के दौरे पर हैं। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने दौरे के दूसरे दिन कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को असम के तेजपुर पहुंचीं। असम के…

असम में प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान, कांग्रेस की सरकार बनने पर 5 लाख सरकारी नौकरियां और गृहणियों के लिए प्रति माह 2000 रुपये
असम में प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान, कांग्रेस की सरकार बनने पर 5 लाख सरकारी नौकरियां और गृहणियों के लिए प्रति माह 2000 रुपये | फ़ोटो: TVL News

तेजपुर: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी असम के दौरे पर हैं। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने दौरे के दूसरे दिन कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को असम के तेजपुर पहुंचीं। असम के तेजपुर में प्रियंका गांधी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा,''अगर हमारी सरकार बनेगी तो बिजली की 200 यूनिट आप लोगों को मुफ्त में मिलेंगे। बिजली के बिल से आपके 1400 रुपये हर महीने बच जाएंगे|




कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,''गृहणियों के लिए प्रति माह 2000 रुपये हर महीने गृहणी सम्मान के रूप में मिलेंगे। चाय के बगान में श्रमिकों को 365 रुपये का वेतन मिलेगा| कांग्रेस पार्टी की असम में सरकार बनेगी तो हमारी सरकार एक कानून लागू करेगी जिसके तहत यहां CAA लागू नहीं हो पाएगा। कांग्रेस पार्टी की असम में सरकार बनेगी तो कम से कम 5 लाख सरकारी नौकरियां देगी|




कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,''आज आपके सामने हम खोखले वादे करने नहीं आए हैं। हमने जो समस्याएँ सुनी, उन्हीं समस्याओं के आधार पर तय किया कि आपको वादे नहीं बल्कि 5 गारंटी देंगे|


 सरकार बनने पर हमारी पांच गारंटी: 

-  CAA लागू नहीं होगा 

- हर महीने बिजली के 200 यूनिट मुफ्त मिलेंगे  

-  घर संभालने के लिए महिलाओं को ₹2000 गृहिणी सम्मान 

-  चाय बागान के श्रमिकों को ₹365 का वेतन

-  कम से कम 5 लाख सरकारी नौकरियां 





PM मोदी और अमित शाह पर निशाना साधते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,''यहां के बड़े-बड़े नेता चार्टर प्लेन में घूमते हैं। आजकल चीन और जापान की ग्रीन टी भी पीने लगे हैं शायद उन्हें असम की कड़क चाय पिलानी पड़ेगी और उन्हें उनकी जगह दिखानी पड़ेगी|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।