मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Assam Assembly Elections 2021: कांग्रेस ने असम चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, देखें पूरी लिस्ट

गुवाहाटी: Assam Assembly Elections 2021: कांग्रेस (Congress) ने असम की 40 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है|कांग्रेस ने शनिवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जार…

Assam Assembly Elections 2021: कांग्रेस ने असम चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, देखें पूरी लिस्ट
Assam Assembly Elections 2021: कांग्रेस ने असम चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, देखें पूरी लिस्ट | फ़ोटो: TVL News

गुवाहाटी: Assam Assembly Elections 2021: कांग्रेस (Congress) ने असम की 40 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है|कांग्रेस ने शनिवार को असम  विधानसभा चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की| 



असम कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रिपुन बोरा को गोहपुर से टिकट दिया गया है| वहीं तेजपुर सीट से डॉ अनुज कुमार मेच को टिकट दिया गया है| वहीं जोरहाट से कांग्रेस ने राणा गोस्वामी को उम्मीदवार बनाया है| गोलाघाट से बितुपन सैकिया को टिकट दिया गया है|






Image





बता दें असम विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस से पहले भाजपा और अखिल गोगोई की नवगठित पार्टी राइजर ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है| वहीं भाजपा ने शुक्रवार को आगामी असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने 70 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी  थी|  मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल माजुली से, प्रदेश अध्यक्ष रंजीत दास पटाचारकुची से और राज्य सरकार के मंत्री हेमंत विश्व सरमा जलकुबारी से चुनाव लड़ेंगे|




Image






भाजपा असम में अपने सहयोगी दलों असम गण परिषद (अगप) और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी| सीटों के तालमेल के मुताबिक 126 सदस्यीय राज्य विधानसभा की 26 सीटों पर अगप और आठ सीटों पर यूपीपीएल जबकि शेष 92 सीटों पर भाजपा अपने उम्मीदवार उतारेगी|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।