नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल चुनाव 2021 के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है| कांग्रेस ने शनिवार को 13 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की| इस सूची में पहले दो चरणों में मुकाबले में उतरने वाले प्रत्याशियों के नाम हैं|
इससे पहले भाजपा ने 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है| सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम सीट से पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ेंगे| भाजपा उम्मीदवारों में पूर्व भारतीय क्रिकेटर अशोक डिंडा, पूर्व आईपीएस अधिकारी भारती घोष का भी नाम शामिल है। बीजेपी ने पहली सूची में 7 महिलाओं को जगह दी है। शुक्रवार को टीएमसी ने 291 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी थी।
बता दें कि बंगाल में 294 सीटों के लिए आठ चरणों में वोटिंग होगी| 27 मार्च को पहले चरण के लिए मतदान होंगे| पहले चरण में 38 सीटों पर वोटिंग होगी| दूसरे चरण का मतदान 1 अप्रैल को होगा, इसके तहत 30 सीटों पर लोग वोट डालेंगे| तीसरे चरण की वोटिंग के लिए 6 अप्रैल का दिन तय किया गया है, जहां 31 सीटों पर लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे|
10 अप्रैल को चौथे चरण में 44 सीटों पर वोटिंग होगी|पांचवें चरण का चुनाव 17 अप्रैल को होगा, जहां 45 सीटों पर वोट डाले जाएंगे| इसके अलावा 22 अप्रैल को छठे चरण में 41 सीटों, 26 अप्रैल को सातवें चरण के तहत 36 सीटों तो वहीं आखिरी और आठवें चरण में 35 सीटों पर वोटिंग होगी| नतीजे 2 मई को घोषित किए जाएंगे|