मुख्य सामग्री पर जाएँ
22 सितंबर 2026

प्रधानमंत्री जी 'आसाम टी' पर नहीं, 'आसाम की आइडेंटिटी' पर हो रहा है हमला: असम में बोली प्रियंका गांधी

गुवाहाटी: असम विधानसभा चुनाव 2021: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने दो दिवसीय दौरे पर आज सुबह असम पहुंचीं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में दर्शन किए। कांग…

प्रधानमंत्री जी 'आसाम टी' पर नहीं, 'आसाम की आइडेंटिटी' पर हो रहा है हमला: असम में बोली प्रियंका गांधी
प्रधानमंत्री जी 'आसाम टी' पर नहीं, 'आसाम की आइडेंटिटी' पर हो रहा है हमला: असम में बोली प्रियंका गांधी | फ़ोटो: TVL News

गुवाहाटी: असम विधानसभा चुनाव 2021:  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने दो दिवसीय दौरे पर आज सुबह असम पहुंचीं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में दर्शन किए। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने असम दौरे की शुरुआत मां कामाख्या देवी मंदिर में पूजा अर्चना करके की।



 इसके बाद असम के गोहपुर में प्रियंका गाँधी ने चाय बागान की महिला मजदूरों और एसएचजी सदस्यों के साथ बातचीत की| गोहपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने PM मोदी पर हमला बोला| उन्होंने कहा,''"प्रधानमंत्री कहते हैं 'आसाम टी पर हमला हो रहा है।' प्रधानमंत्री जी आसाम टी पर नहीं, आसाम की आइडेंटिटी पर हमला हो रहा है। और ये हमला स्वयं प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और बीजेपी की सरकार कर रही है।"



प्रियंका गांधी ने कहा,'असम प्रदेश, जो आपकी मातृभूमि है, जिसने आपकी परवरिश की, आपको पाला-पोशा। आज जब चुनाव आया है तो उस चुनाव में आपकी मां के अस्तित्व पर सवाल उठा है, असम के अस्तित्व पर सवाल उठा है| 




उन्होंने कहा,'जब आप वोट देने जाएंगे तो सोच समझ कर दीजिए क्योंकि आप अपने प्रदेश, अपने असम के लिए वोट देने जा रहे हैं| जब आप वोट देते हैं तो यह समझें कि जिस राजनीतिक दल को आप चुनेगें, जिन नेताओं को आप आगे बढ़ाएंगे, क्या वह नेता या राजनीतिक दल आपके बच्चों के भविष्य के लिए कुछ ऐसी नीतियां बना रहे हैं जिससे आपके बच्चों का भविष्य मजबूत बने|




प्रियंका गांधी ने कहा,''पिछले 5 सालों में आपने देखा है कि भाजपा सरकार ने क्या-क्या किया है। महंगाई बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है, आज भी गैस सिलेंडर का भाव बढ़ा है, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं| आज चुनाव से पहले महिलाओं को स्कूटर बांट दिए जा रहे हैं लेकिन इन 5 सालों में महिलाओं के लिए कुछ भी नहीं किया |




उन्होंने कहा,''आज भाजपा सरकार की यह स्थिति है कि वह बड़े-बड़े उद्योगपतियों के 50000 करोड़ तक के कर्ज माफ कर सकती है लेकिन आपका कर्ज़ माफ़ नहीं करती, आपके लिए कुछ काम नहीं करती| चाय के बागानों में भी मजदूरों के यही हालात हैं कि इन 5 सालों में बहुत कम उनका वेतन बढ़ाया गया है|




प्रियंका गांधी ने कहा,''आपने सुना ही होगा कि कांग्रेस सरकार ने यह ऐलान किया है कि जब हमारी सरकार आएगी तो वेतन ₹365 बढ़ाया जाएगा| आप सब जानते हैं कि आपके जीवन की स्थिति क्या है? आप संघर्ष कर रहे हैं। खासतौर पर महिलाओं को घर गृहस्थी का भी बोझ उठाना पड़ता है। साथ-साथ मजदूरी भी करनी पड़ती है, काम भी करना पड़ता है|




उन्होंने कहा,'''आपका जीवन मुश्किल है, आपको संघर्ष करना पड़ता है, लेकिन आपमें सहानुभूति बहुत है। सहने की शक्ति भी बहुत है लेकिन इस सहने की शक्ति का अर्थ यह बिल्कुल नहीं है कि आप जुल्म सहें| आप सभी को मालूम होगा कि असल में महिलाओं के खिलाफ अपराध इस देश में सबसे ज्यादा आपके प्रदेश में हैं। उसको रोकने के लिए सरकार ने कुछ नहीं किया बल्कि यह पिछले 5 सालों में बहुत बढ़ चुके हैं|




प्रियंका गांधी ने कहा,'आपके हाथों में शक्ति है। वोट की शक्ति है। यह एक तरह से आपकी सबसे बड़ी शक्ति भी है और सबसे बड़ी जिम्मेदारी भी है। इस शक्ति को पहचानिए और सोच समझकर इसका इस्तेमाल कीजिए| असम में देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध दर सबसे अधिक है। महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने के लिए सरकार ने कुछ नहीं किया है। आपके पास मतदान करने की शक्ति है, आपको इसका उपयोग जिम्मेदारी से करना चाहिए। ये चुनाव महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं|










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 13 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।