मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

आये दिन अपराध की बढ़ रही घटनाओं से गिर रही है सूबे की साख : कानून व्यवस्था को लेकर अखिलेश का CM योगी पर वार

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार कानून का शासन स्थापित करने में पूरी तरह फेल रही है। न तो पुलिस-प्रशासन सुचारू रू…

आये दिन अपराध की बढ़ रही घटनाओं से गिर रही है सूबे की साख : कानून व्यवस्था को लेकर अखिलेश का CM योगी पर वार
आये दिन अपराध की बढ़ रही घटनाओं से गिर रही है सूबे की साख : कानून व्यवस्था को लेकर अखिलेश का CM योगी पर वार | फ़ोटो: TVL News

लखनऊसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार कानून का शासन स्थापित करने में पूरी तरह फेल रही है। न तो पुलिस-प्रशासन सुचारू रूप से कार्य कर रहा है और नहीं भाजपा सरकार की भयमुक्त वातावरण स्थापित करने की कोई मंशा है। आये दिन अपराध की बढ़ रही घटनाओं से सूबे की साख गिर रही है।



यादव ने कहा कि पीलीभीत में चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म और एटा में किशोरी से उत्पीड़न की घटना यूपी में लिये शर्मनाक है। बहन-बेटियों की सुरक्षा न कर पाने की जिम्मेदार भाजपा सरकार को अविलम्ब बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री की हनक सिर्फ उनके बयानों में ही दिख रही है। अपराधियों पर उसका कोई असर नहीं पड़ रहा।



पूर्व मुख्यमंत्री  ने कहा कानपुर में सहित पश्चिमी यूपी में हत्या की बढ़ रही घटनाओं से जनता डरी हुयी है। लखनऊ में प्रतिष्ठित सर्राफ के यहां लूट की घटना से राजधानी में भी भय का माहौल है। उत्तर प्रदेश की जनता को अपनी सुरक्षा स्वयं करने को मजबूर है।



 यादव ने कहा कि पिछली समाजवादी सरकार की नीतियां प्रदेश की जनता के प्रति जिम्मेदार और जवाबदेह थी। यूपी की जनता को सुरक्षा और सम्मान दिलाना प्राथमिकता थी। बेहतर कानून-व्यवस्था के लिए यूपी डायल 100 की विश्वस्तरीय व्यवस्था से घटनाओं पर नियंत्रण था। पुलिस की कार्यशैली को पारदर्शी बनाने के लिये तकनीकि का प्रयोग किया गया था। महिलाएं स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सके इसके लिए वूमेन पावर हेल्प लाइन प्रभावी रूप से सक्रिय था। लेकिन भाजपा सरकार ने डायल 100 का नाम बदलकर इस व्यवस्था को शिथिल कर दिया। 



अखिलेश ने कहा कि मौजूदा सरकार की प्राथमिकता में कानून व्यवस्था का कोई स्थान नही। भाजपा राज में सत्ता संरक्षित अपराधों की बाढ़ आ गयी है। प्रदेश की जनता भाजपा के अच्छे दिनों के जुमलों से परिचित हो गयी है। जिसका परिणाम सत्ता परिवर्तन में दिखेगा।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।