मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

यूपी-उत्तराखंड में चक्का जाम के दौरान हिंसा फैलाने की थी कोशिश: राकेश टिकैत का बड़ा बयान

नई दिल्ली: केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के बीच किसान संगठनों ने शनिवार यानी 6 फरवरी को देशभर में चक्का जाम करने का ऐलान किया है| हालांकि दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड को इस चक्का जाम से अलग रखा…

यूपी-उत्तराखंड में चक्का जाम के दौरान हिंसा फैलाने की थी कोशिश: राकेश टिकैत का बड़ा बयान
यूपी-उत्तराखंड में चक्का जाम के दौरान हिंसा फैलाने की थी कोशिश: राकेश टिकैत का बड़ा बयान | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के बीच किसान संगठनों ने शनिवार यानी 6 फरवरी को देशभर में चक्का जाम करने का ऐलान किया है| हालांकि दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड को इस चक्का जाम से अलग रखा गया है। किसान संगठनों ने शुक्रवार को कहा कि  दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को छोड़कर बाकी समूचे देश में राजमार्गों पर चक्का जाम करेंगे| 



भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने यूपी और उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं करने की वजह बताई है।  किसान नेता राकेश टिकैत का कहना है कि चक्का जाम के दौरान यूपी -उत्तराखंड में हिंसा की आशंका थी, इसलिए यूपी और उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं किया जा रहा है।



भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि,हमारे पुास पुख्ता सबूत थे कि कल कुछ लोग चक्का जाम के दौरान हिंसा फैलाने की कोशिश करते। हमारे पास पक्की रिपोर्ट थी। हमने जनहित को देखते हुए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश को कल होने वाले चक्का जाम से अलग रखा है|



भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि,''कल (6 फरवरी) सिर्फ 2 राज्यों में चक्का जाम नहीं होगा। ये 2 राज्य हैं- उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड। इन 2 राज्यों और दिल्ली को छोड़कर पूरे देश में चक्का जाम होगा| संयुक्त किसान मोर्चा ने एलान किया है कि 6 फरवरी को होने वाले चक्का जाम सिर्फ नेशनल हाईवे और राज्य स्तरीय हाईवे पर ही किए जाएंगे। किसान संगठनों ने गुरुवार को ही साफ कर दिया था कि दिल्ली में चक्का जाम नहीं किया जाएगा|




किसान नेता दर्शनपाल सिंह ने कहा कि हम कल दिल्ली में चक्का जाम नहीं कर रहे हैं|हम सभी बार्डरों पर शांतिपूर्ण तरह से बैठे रहेंगे|हम दिल्ली के अलावा पूरे देश में राष्ट्रीय और राज्य हाईवे बंद करेंगे  दोपहर 12 से 3 बजे तक ही चक्का जाम रहेगा| गाज़ीपुर बॉर्डर से किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने कहा,''सभी राज्य और ज़िलों के हाइवे पर कल चक्का जाम किया जाएगा। दिल्ली में तो पहले से ही किसान बैठे हैं इसलिए यहां चक्का जाम वाली स्थिति नहीं होगी। देश की अन्य जगहों पर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम की स्थिति रहेगी| आज 10 बजे की बैठक में हम ये तय करेंगे कि किस तरह से शांतिपूर्ण ढंग से ये आंदोलन करना है और संयुक्त मोर्चा की तरफ से दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।