जम्मू-कश्मीर में बहाल हुई 4G मोबाइल इंटरनेट सेवा, 5 अगस्त 2019 से थी बंद
श्रीनगर: पूरे जम्मू और कश्मीर में 4G मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल करने का आदेश जारी कर दिया गया है| जम्मू कश्मीर प्रशासन ने 5 अगस्त 2019 से बंद की गई इंटरनेट सेवा आज पूरे राज्य में 4जी मोबाइल इंटरने…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
जम्मू-कश्मीर में बहाल हुई 4G मोबाइल इंटरनेट सेवा, 5 अगस्त 2019 से थी बंद | फ़ोटो: TVL News
श्रीनगर: पूरे जम्मू और कश्मीर में 4G मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल करने का आदेश जारी कर दिया गया है| जम्मू कश्मीर प्रशासन ने 5 अगस्त 2019 से बंद की गई इंटरनेट सेवा आज पूरे राज्य में 4जी मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल कर दी है।
प्रमुख सचिव (बिजली और सूचना) रोहित कंसल ने शुक्रवार शाम यह जानकारी दी। जम्मू और कशमीर प्रमुख सचिव रोहित कंसल ने कहा,''पूरे जम्मू और कशमीर में 4 जी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल की जा रही हैं|
बता दें कि जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद 5 अगस्त, 2019 से इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। पिछले साल 25 जनवरी को 2जी सेवा बहाल कर दी गई थी। अब पूरी तरह से 4जी इंटरनेट सेवा पूरी तरह से बहाल कर दी गई है।इंटरनेट बहाली के इस आदेश के बाद अब जम्मू और कश्मीर के लोग हाई स्पीड इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं|
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला ने भी पीएम मोदी से जम्मू कश्मीर में 4जी सेवा शुरू करने की अपील की थी।जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा कि 4G मुबारक, अगस्त 2019 के बाद पहली बार पूरे J&K में 4G मोबाइल डेटा सर्विस बहाल हुई...देर आए दुरुस्त आए|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 5 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।