मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बचाने वाला हमेशा मारने वाले से बड़ा होता है: कोरोना राहत सामग्री को लेकर IYC अध्यक्ष श्रीनिवास से पूछताछ पर राहुल गांधी

नई दिल्ली: दिल्‍ली पुलिस ने कोरोना राहत सामग्री को लेकर यूथ कांग्रेस अध्‍यक्ष बीवी श्रीनिवास से पूछताछ की है| दिल्ली पुलिस द्वारा Indian Youth Congress अध्‍यक्ष श्रीनिवास बीवी और उनकी टीम से पूछताछ क…

बचाने वाला हमेशा मारने वाले से बड़ा होता है: कोरोना राहत सामग्री को लेकर IYC अध्यक्ष श्रीनिवास से पूछताछ पर राहुल गांधी
बचाने वाला हमेशा मारने वाले से बड़ा होता है: कोरोना राहत सामग्री को लेकर IYC अध्यक्ष श्रीनिवास से पूछताछ पर राहुल गांधी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्‍ली पुलिस ने कोरोना राहत सामग्री को लेकर यूथ कांग्रेस अध्‍यक्ष बीवी श्रीनिवास से पूछताछ की है| दिल्ली पुलिस द्वारा Indian Youth Congress अध्‍यक्ष श्रीनिवास बीवी और उनकी टीम से पूछताछ करने को लेकर कांग्रेस ने PM मोदी पर तीखा हमला बोला है|  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी PM मोदी पर निशाना साधा है| राहुल गांधी ने कहा कि,''बचाने वाला हमेशा मारने वाले से बड़ा होता है। उन्होंने कहा हैज टैग #IStandWithIYC लिखते हुए कहा,''मैं भारतीय युवा कांग्रेस के साथ खड़ा हूं|



कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा,''यह बिल्कुल चौंकाने वाला है कि  भारतीय युवा कांग्रेस तथा यूथ कांग्रेस अध्‍यक्ष श्रीनिवास के द्वारा किए गए अच्छे कार्यों की प्रशंसा करने के बजाय या उनसे प्रेरणा लेने के बजाय, सरकार उन लोगों को डराने की कोशिश कर रही है जो निस्वार्थ और बहादुरी से कोरोना महामारी के दौरान जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे हैं।पायलट ने कहा, लोग देख रहे हैं।



कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि,''आज इस देश के हर व्यक्ति को निर्णय करना पड़ेगा कि क्या मुसीबत में ऑक्सीजन पहुंचाना अपराध है, क्या रेमडेसिविर इंजेक्शन लेने में मरते हुए व्यक्ति की मदद करना अपराध है, क्या दवाई पहुंचाना अपराध है। लगता है नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हां, ये अपराध है|



दिल्ली पुलिस द्वारा Indian Youth Congress अध्‍यक्ष श्रीनिवास बीवी से पूछताछ करने पर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि,'''इससे घटिया, बचकाना और घृणित कार्य और क्या हो सकता है ? कितना नीचे और गिरेगी मोदी सरकार? COVID19 के संकट में फ़रिश्तों की तरह मदद करने वाले IYC के अध्यक्ष और युवा साथियों के ख़िलाफ़ पुलिस कार्यवाही मोदी सरकार का घिनोना व भयानक चेहरा है। चुल्लू भर पानी में डूब मरो|




सुरजेवाला ने कहा,''आज इस देश के हर व्यक्ति को निर्णय करना पड़ेगा कि क्या मुसीबत में ऑक्सीजन पहुंचाना अपराध है, क्या रेमडेसिविर इंजेक्शन लेने में मरते हुए व्यक्ति की मदद करना अपराध है, क्या दवाई पहुंचाना अपराध है। लगता है नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हां, ये अपराध है|




दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्‍यक्ष श्रीनिवास से पूछताछ करने पहुँची थी| दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम पूछ रहे हैं- ज़रूरतमंद लोगों के लिए राहत सामग्री कहा से लाते है | Indian Youth Congress के सूत्रों ने यह जानकारी दी थी| इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्‍यक्ष श्रीनिवास ने कहा कि,''किसी ने petition डाला है| उसकी के चलते दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम आई और हमने Detail में बता दिया की हम ने कैसे लोगों की मदद कर रहे हैं|



श्रीनिवास ने कहा है कि वे राहत/सहायता कार्य नहीं रोकेंगे, उन्‍हें कोई डर नहीं है| राहत सामग्री को लेकर लगाए गए कथित आरोपों को लेकर यह पूछताछ की गई| गौरतलब है कि कोरोना राहत कार्य को लेकर सोशल मीडिया पर श्रीनिवास को काफी प्रशंसा हासिल हुई है|



श्रीनिवास ने कहा, 'हमने कुछ भी गलत नहीं किया|यदि हमारा छोटा सा प्रयास कोई जान बचाने में मदद करता है तो हमें ऐसी बातों से डरने की जरूरत नहीं है| 'श्रीनिवास और उनकी टीम के खिलाफ याचिका में आरोप लगाया गया है कि विभिन्‍न हिस्‍सों के राजनेता कोविड के इलाज के लिए इस्‍तेमाल होने वाली दवाओं के 'अवैध वितरण' में शामिल हैं|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।