रायबरेली में गंगा नदी की रेतों में दफन सैकड़ों लाशें: जिला प्रशासन ने किया इनकार, गेगासो गंगा घाट पर मौजूद लोगों ने कहा- झूठ बोल रहा है प्रशासन
रायबरेली: कानपुर- उन्नाव के बाद रायबरेली जिले में हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं| कोरोना महामारी के दौरान सैकड़ों मृतकों के शव गंगा नदी के रेत के ऊपर ही दफन कर दिये गए| भारी संख्या में गंगानदी…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
रायबरेली में गंगा नदी की रेतों में दफन सैकड़ों लाशें: जिला प्रशासन ने किया इनकार, गेगासो गंगा घाट पर मौजूद लोगों ने कहा- झूठ बोल रहा है प्रशासन | फ़ोटो: TVL News
रायबरेली: कानपुर- उन्नाव के बाद रायबरेली जिले में हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं| कोरोना महामारी के दौरान सैकड़ों मृतकों के शव गंगा नदी के रेत के ऊपर ही दफन कर दिये गए| भारी संख्या में गंगानदी के रेत में दफन किए जा रहे। शवों को लेकर अब ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि रात में कुत्ते शवों को खाते भी है साथ ही शवों की दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल है।
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के प्रभारवाले जिले रायबरेली के गेगासों गंगाघाट से विचलित करने वाली ये तस्वीरें सामने आई तो जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया और एडीएम प्रशासन ने इन तस्वीरों को भ्रामक व अफवाह बताते हुए तत्काल एक लेटर जारी कर दिया गया, जिसमें यह लिखा गया है। संज्ञान में आया है की गेगासो के गंगा नदी में कुछ लाशों के देखने की भ्रामक खबरें फैलाई जा रही है| इस संबंध में उपजिलाधिकारी लालगंज स्वयं मौके पर जाकर क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष के साथ निरीक्षण कर लिया गया है, उक्त खबर पूर्णतया भ्रामक व फर्जी पाई गई।
लेकिन इस मामले पर ऑफिस में बैठे हुए एडीएम प्रशासन द्वारा पर्दा डालने का काम तो शुरू कर दिया गया| लेकिन बड़ी तादातों में लाशों का इस तरह से दफन होना सरकारी आंकड़ों के साथ-साथ जिले की व्यवस्थाओं का भी पर्दाफाश करता नजर आ रहा है।
रायबरेली जिले के सरेनी थाना थाना क्षेत्र गेगासो गंगा घाट की यह तस्वीरें लोगों के दिल को दहलाने वाली है। वहां पर मौजूद स्थानीय लोगों से जानकारी ली गई तो लोगों ने बताया जो लाशें गंगा की रेतों में दफन है ज्यादातर लोग आर्थिक मजबूरी के कारण नहीं जला पाए क्योंकि बड़ी तादात में हो रहे अंतिम संस्कार पर अवसर वादियो ने लकड़ी पर भी कालाबाजारी करने से नहीं बाज आए और लकड़ी की कीमत 4 से 5 गुना अधिक दामों पर बिकने लगी |जिसके कारण ही लोगों के पास पैसे के अभाव में लाशों को इस तरह से दफन करना पड़ा।
रिपोर्ट-अभिषेक बाजपेयी
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 14 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।