नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले जो बाइडेन और अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने वाली कमला हैरिस को बधाई दी हैऔर कहा कि अमेरिका में लोकतंत्र का नया अध्याय शुरू हो रहा है| राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा,''राष्ट्रपति बिडेन और उपराष्ट्रपति हैरिस को शुभकामनाएं|
शपथ ग्रहण करने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा,'लोकतंत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत के लिए अमेरिका को बधाई। राष्ट्रपति बिडेन और उपराष्ट्रपति हैरिस को शुभकामनाएं...
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा ‘‘मैं आशा करता हूं कि हमारे सभी नेता 78 साल के जो बाइडन को देख रहे होंगे जो अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ ले रहे हैं जिन्होंने बंटे हुए देश को एकजुट करने और उसकी आत्मा को बहाल करने का संकल्प लिया है।’’ उन्होंने यह भी ट्वीट किया, ‘‘मैं आशा करता हूं कि हमारे नेता कमला हैरिस को अमेरिका की उप राष्ट्रपति पद की शपथ लेते हुए देख रहे होंगे और विविधिता और बहुलता की सीख ले रहे होंगे। यह भी उम्मीद करता हूं कि भारत अपनी विविधता और बहुलता का हमेशा जश्न मनाएगा।’’
कमला हैरिस (Kamala Harris) ने संयुक्त राज्य अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली| सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश सोनिया सोटोमेयर ने उन्हें शपथ दिलाई। कमला हैरिस आधिकारिक रूप से अमेरिका की पहली अश्वेत और दक्षिण एशियाई उप राष्ट्रपति बन जाएंगी।
जो बाइडेन ने संयुक्त राज्य अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।वह अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्ट्पति हैं| उन्हें मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद बाइडन ने कहा कि यह लोकतंत्र का दिन है, यह इतिहास और उम्मीद का दिन है। अमेरिका ने कई परीक्षाएं दी हैं और अमेरिका हर चुनौती से उबरा है। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र का कारण मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'लोगों की इच्छा सुनी गई और उसका पालन किया जा रहा है।'