पानीपत: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं के साथ पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की आज की शुरुआत हरियाणा के सनोली- पानीपत रोड से की। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 112वां दिन है। यात्रा 10 राज्यों के 49 जिलों से (तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तलंगाना, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली) अब तक करीब 3,100 किमी से दूरी तय कर चुकी है। भारत जोड़ो यात्रा अब अपने दूसरे चरण में है। एकबार फिर से हरियाणा में हैं। हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के रास्ते जम्मू-कश्मीर की ओर बढ़ रही है।
राहुल गांधी ने आज सुबह छह बजे हरियाणा के पानीपत से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की। यह यात्रा आज सनौली पानीपत रोड से शुरू होकर जीटी रोड तक जाएगी, जहां राहुल गांधी का एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है।
हरियाणा में यह यात्रा 6 जनवरी से 10 जनवरी तक चलेगी। राहुल गांधी जहां आज पानीपत में एक सभा को संबोधित करेंगे वहीं 8 और 9 जनवरी को राहुल गांधी कुरुक्षेत्र में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। वहीं इसके बाद 11 जनवरी को ये यात्रा पंजाब में प्रवेश करेगी।
आपको बता दें कि,अभिनेत्री रितु शिवपुरी गुरुवार को उत्तर प्रदेश के शामली में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं| कांग्रेस पार्टी ने ट्टीट कर लिखा " गुरुवार को 'Bharat Jodo Yatra' में अभिनेत्री रितु शिवपुरी जी ने नफ़रत के खिलाफ कदम बढ़ाकर देश में अमन और प्यार का संदेश दिया। देश के प्रति अपना कर्तव्य निभाने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। इससे पहले प्रसिद्ध अभिनेत्री व कांग्रेस नेत्री काम्या पंजाबी भी उत्तर प्रदेश के बागपत में राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल हुईं थी|
गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो कि अब तक 10 राज्य तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तलंगाना, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा को, दिल्ली को कवर कर चुकी है। कांग्रेस की 3750 किमी की भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों से गुजरेगी। यह दक्षिण में कन्याकुमारी से उत्तर में कश्मीर तक 3,750 किमी का सफर पूरा करेगी। यह यात्रा उत्तर प्रदेश के बाद हरियाणा और पंजाब से होते हुए जम्मू कश्मीर पहुंचकर समाप्त होगी।