मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

रीवा में ट्रेनिंग के दौरान टेंपल से टकराया ट्रेनर प्लेन: एक पायलट की मौत, एक अन्य की हालत गंभीर

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा में गुरुवार देर रात एक ट्रेनर विमान के मंदिर के गुंबद से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक पायलट की मौत हो गई, जबकि एक ट्रेनी पायलट घायल हो गया| इस हादसे में कैप्टन विशाल…

रीवा में ट्रेनिंग के दौरान टेंपल से टकराया ट्रेनर प्लेन: एक पायलट की मौत, एक अन्य की हालत गंभीर
रीवा में ट्रेनिंग के दौरान टेंपल से टकराया ट्रेनर प्लेन: एक पायलट की मौत, एक अन्य की हालत गंभीर | फ़ोटो: TVL News

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा में गुरुवार देर रात एक ट्रेनर विमान के मंदिर के गुंबद से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक पायलट की मौत हो गई, जबकि एक ट्रेनी पायलट घायल हो गया| इस हादसे में कैप्टन विशाल यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रशिक्षु पायलट अंशुल यादव को रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।


“दुर्घटना गुरुवार देर रात उमरी गांव में हुई। कैप्टन विशाल यादव और अंशुल यादव पलटन ट्रेनिंग कंपनी के विमान में अभ्यास कर रहे थे। विमान को रीवा के चोरहटा हवाई पट्टी से उड़ाया गया था। घने कोहरे के कारण यह पहले आम के पेड़ से टकराई और बाद में एक मंदिर के गुंबद से टकराई।



टक्कर की तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। बचाव कार्य के लिए पुलिस टीम फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। विशाल और अंशुल को अस्पताल ले जाया गया, जहां विशाल को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अंशुल की हालत गंभीर बनी हुई है।



रीवा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नवनीत भसीन ने कहा कि,''रीवा जिले में प्रशिक्षण के दौरान एक विमान के मंदिर से टकरा जाने से एक पायलट की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।