कुरनूल: 'भारत जोड़ो यात्रा' आज शुक्रवार को (21 अक्टूबर, 2022) का 44वां दिन है| कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' की आज की शुरुआत आंध्र प्रदेश के कुरनूल से की। इस दौरान पदयात्रा में भारी तादाद में लोग, कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक के बाद इस समय आंध्र प्रदेश में है। 18 अक्टूबर मंगलवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आंध्र प्रदेश में प्रवेश की थी।
'भारत जोड़ो यात्रा' के 44वें दिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज शुक्रवार सुबह 6 बजे कुरनूल के मंत्रालयम टेम्पल से मार्च शुरू किया। 'भारत जोड़ो यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल हो रहे है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 24 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक दिवाली अवकाश पर रहेगी और 27 अक्टूबर को फिर से शुरू होगी। कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 26 अक्टूबर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) मुख्यालय में एक समारोह में अपना कार्यभार संभालेंगे|
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा- भारत जोड़ो यात्रा 24 और 25 अक्टूबर को दिवाली के लिए और 26 अक्टूबर को मल्लिकार्जुन खडग़े के समारोह के लिए अवकाश लेगी। यात्रा 27 अक्टूबर की सुबह फिर से शुरू होगी।
इससे पहले, गुरुवार को- यात्रा के 43 वें दिन, राहुल गांधी ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के मुगाती में चार अलग-अलग समूहों के साथ बातचीत की। उन्होंने विजाग स्टील प्लांट की बिक्री और एक मजबूत और रणनीतिक सार्वजनिक क्षेत्र के लिए अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता के लिए कांग्रेस के विरोध को दोहराया। राहुल गांधी अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के 43वें दिन के कार्यक्रम के समापन पर मंत्रालयम पहुंचे और उन्होंने मंदिर में दर्शन किए।