मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भारत जोड़ो यात्रा ने पूरा किया 1270 KM का सफर, तेलंगाना में अगले 11 दिनों में 8 जिले और कवर होंगे: कांग्रेस

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि,''आज भारत जोड़ो यात्रा का 48वां दिन है, इन 48 दिनों में 7 दिन विश्राम के दिन थे। भारत जोड़ो यात्रा 41 दिन सड़क पर थी, इन 41 दिनों में करीब 1270 कि.मी. ह…

भारत जोड़ो यात्रा ने पूरा किया 1270 KM का सफर, तेलंगाना में अगले 11 दिनों में 8 जिले और कवर होंगे: कांग्रेस
भारत जोड़ो यात्रा ने पूरा किया 1270 KM का सफर, तेलंगाना में अगले 11 दिनों में 8 जिले और कवर होंगे: कांग्रेस | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि,''आज भारत जोड़ो यात्रा का 48वां दिन है, इन 48 दिनों में 7 दिन विश्राम के दिन थे। भारत जोड़ो यात्रा 41 दिन सड़क पर थी, इन 41 दिनों में करीब 1270 कि.मी. हम पूरा कर चुके हैं| परसों 50वां दिन होगा, जब भारत जोड़ो यात्रा तेलंगाना के महबूबनगर जिले से शुरू होगी। पिछले 48 दिनों में भारत जोड़ो यात्रा 4 राज्यों से गुजरी है|



कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि,''तेलंगाना में अगले 11 दिनों में 8 जिले और कवर होंगे; उसके बाद हम महाराष्ट्र के नांदेड़ आएंगे और महाराष्ट्र में करीब 16 दिन यात्रा रहेगी। उसके बाद यात्रा मध्यप्रदेश, राजस्थान उत्तर प्रदेश में रहेगी, आगे भी हम ऐसे ही सूचित करते रहेंगे| 



उन्होंने कहा,'''भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी जी विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से मिल रहे हैं,  हर मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं। इस दौरान ज्यादातर संस्थाओं की तरफ से किसानों का मुद्दा उठाया गया, किसान पीड़ित है, शोषित है| इस दौरान बेरोजगारी का मुद्दा भी प्रमुख रहा और खासतौर पर कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में जो लघु उद्योग बंद पड़े हुए हैं, उनके बारे में रिप्रजेंटेशन दिए गए हैं 



31 अक्टूबर को हैदराबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे राहुल गांधी

राहुल गांधी जी ने इन 48 दिनों में कर्नाटक में 4 प्रेस कॉन्फ्रेंस की। 31 अक्टूबर को हैदराबाद में 5 वां प्रेस कॉन्फ्रेंस होगा। पिछले 48 दिनों में 4 विशाल रैली को राहुल जी ने संबोधित किया और 35 छोटे-छोटे जनसभाएं की| 


 20-25 फरवरी के बीच में 'पदयात्रा' पूरा हो जाएगी

जयराम रमेश ने कहा कि,''एक तिहाई भारत जोड़ो यात्रा पूरी हो चुकी है और जिस रफ्तार से हम जा रहे हैं तो मैं उम्मीद करता हूं कि हम 20 फरवरी तक कश्मीर पहुंच जाएंगे। हो सकता हम इससे पहले भी पहुंच जाए। 20-25 फरवरी के बीच में भारत जोड़ो यात्रा पूरा हो जाएगी|



नेहरू के विरासत को हटाने में लगे हैं मोदी

PM मोदी पर हमला करते हुए कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि,अटल बिहारी वाजपेयी जी के समय में अब्दुल कलाम राष्ट्रपति बने थे। वाजपेयी जी और मोदी जी की सोच में जमीन-आसमान का फर्क है क्योंकि वाजपेयी जी नेहरू के जमाने के प्रोडक्ट हैं लेकिन मोदी जी एक ही चीज में लगे हुए हैं कि जवाहर लाल नेहरू के विरासत को कैसे हटाएं|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।