नई दिल्ली: सोशल मैसेजिंग एप व्हाट्स एप (Whatsapp) की सेवा बाधित हो गई| मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप सेवाएं आज 25 अक्टूबर को दोपहर करीब 12: 20 बजे से डाउन हैं। सर्वर डाउन होने से यूजर्स न मैसेज भेज पा रहे हैं और न ही रिसीव कर पा रहे हैं, जिसके चलते लोग परेशान हैं|
स्वाभाविक रूप से, यूजर्स अन्य सेवाओं, जैसे व्हाट्सएप ऑडियो और वीडियो कॉल का उपयोग करने में भी सक्षम नहीं हैं। मेटा ने कहा कि,' कंपनी 'जितनी जल्दी हो सके' सेवाओं को बहाल करने के लिए काम कर रही है।
मेटा कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि,'' हम जानते हैं कि कुछ लोगों को मैसेज भेजने में समस्या हो रही है और हम जल्द से जल्द सभी के लिए व्हाट्सएप को बहाल करने के लिए काम कर रहे|
रीयलटाइम मॉनिटर डाउनडेटेक्टर के अनुसार,'' लगभग 7:50 GMT ( 12:20pm बजे) तक, भारत में 11000 से अधिक यूजर्स ने आउटेज की सूचना दी थी, जबकि यूके और सिंगापुर में क्रमशः 68,000 और 19,000 यूजर्स ने बाधित होने की सूचना दी थी ।