मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

Bharat Jodo Yatra Day 53: राहुल गांधी ने गोलापल्ली में भरत जोड़ो यात्रा के दौरान पारंपरिक बथुकम्मा नृत्य में लिया हिस्सा

तेलंगाना: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 53वां दिन है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार को भारत जोड़ो यात्रा के 53वें दिन की शुरूआत तेलंगाना के गोलापल्ली ज़िले से की। कांग्रेस नेता राहुल गां…

Bharat Jodo Yatra Day 53: राहुल गांधी ने गोलापल्ली में भरत जोड़ो यात्रा के दौरान पारंपरिक बथुकम्मा नृत्य में लिया हिस्सा
Bharat Jodo Yatra Day 53: राहुल गांधी ने गोलापल्ली में भरत जोड़ो यात्रा के दौरान पारंपरिक बथुकम्मा नृत्य में लिया हिस्सा | फ़ोटो: TVL News

तेलंगाना: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 53वां दिन है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार को भारत जोड़ो यात्रा के 53वें दिन की शुरूआत तेलंगाना के गोलापल्ली ज़िले से की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गोलापल्ली में भरत जोड़ो यात्रा के दौरान पारंपरिक बथुकम्मा नृत्य में लिया हिस्सा।



कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों तेलंगाना में है। यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश और कर्नाटक से गुजरते हुए तेलंगाना पहुंची है। तेलंगाना में यात्रा का आज चौथा दिन है। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। यात्रा के दौरान चार नवंबर को एक दिन का विश्राम रहेगा।



 राहुल गांधी आज ने तेलंगाना (Telangana) के गोलापल्ली जिले के महबूबनगर शहर के धर्मपुर से पदयात्रा की शुरुआत की। इस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हुजूम दिखाई दिया। इससे पहले, शनिवार को राहुल गांधी ने तेलंगाना के महबूबनगर शहर के धर्मपुर से भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत की थी। भारत जोड़ों यात्रा अब तक करीब 1200 किमी का सफर तय कर चुका है।



महबूबनगर में एक सार्वजनिक रैली में शनिवार शाम को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा,''तेलंगाना में किसान कितना भी मेहनत कर ले उसका खेत उसे आमदनी नहीं दे पाता। एक तरफ नरेंद्र मोदी ने किसानों के खिलाफ काले कानून बनाए और दूसरी तरफ तेलंगाना में आपके मुख्यमंत्री गरीबों की जमीन छीनने में लगे हैं|



उन्होंने कहा,''कुछ दिन पहले हम बुनकरों से मिले, लाखों लोगों को नुकसान हुआ क्योंकि नरेंद्र मोदी जी ने GST लगा दिया। बुनकरों की मदद TRS सरकार ने नहीं की। हम तेलंगाना के बुनकरों को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि जैसे ही हमारी सरकार आएगी GST से आपको छूट देंगे|



जानकारी के लिए बता दें कि 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई थी। ये अगले साल कश्मीर में खत्म होगा। यह भारत के इतिहास में किसी भी भारतीय राजनेता द्वारा पैदल सबसे लंबा मार्च है। तमिलनाडु में हरी झंडी दिखाने के बाद यात्रा पहले ही केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों को कवर कर चुकी है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।