मुख्य सामग्री पर जाएँ
20 सितंबर 2026

Bharat Jodo Yatra Day 53: जब बच्चों के साथ राहुल गांधी ने लगाई 'रेस' , देखें VIDEO

Bharat Jodo Yatra Day 53: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के 53वें दिन की शुरूआत गोलापल्ली ज़िले से की। गोलापल्ली में 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी…

Bharat Jodo Yatra Day 53: जब बच्चों के साथ राहुल गांधी ने लगाई 'रेस' , देखें VIDEO
Bharat Jodo Yatra Day 53: जब बच्चों के साथ राहुल गांधी ने लगाई 'रेस' , देखें VIDEO | फ़ोटो: TVL News

Bharat Jodo Yatra Day 53:  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के 53वें दिन की शुरूआत गोलापल्ली ज़िले से की। गोलापल्ली में 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने स्कूली छात्रों के साथ  दौड़ लगाई।  सुरक्षा कर्मी, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी और अन्य लोगों ने भी दौड़ना शुरू कर दिया|



तेलंगाना में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा' का यह पांचवां दिन है| तेलंगाना चरण के पांचवे दिन यात्रा गोलापल्ली से शुरू हुई।इस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हुजूम दिखाई दिया|  इस दौरान राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं और बच्चों संग रेस लगाकर पदयात्रियों में जोश भर दिया। कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसका वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें राहुल गांधी दौड़ लगाते हुए दिख रहे हैं। 




कांग्रेस सांसद राहुल गांधी रविवार की पदयात्रा संपन्न करने से पहले शाम को शादनगर के सोलीपुर जंक्शन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे| इससे पहले, शनिवार को राहुल गांधी ने तेलंगाना के महबूबनगर शहर के धर्मपुर से भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत की थी। 



उन्होंने शनिवार रात को जडचर्ला एक्स रोड जंक्शन पर रुकने से पहले 20 किलोमीटर से अधिक की पदयात्रा की थी| यात्रा तेलंगाना के सात लोकसभा और 19 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरते हुए कुल 375 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, जिसके बाद यह सात नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी| चार नवंबर को यात्रा एक दिन का विराम लेगी|



गुजरात में लागू होगी पुरानी पेंशन स्कीम 

 राहुल गांधी ने रविवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कहा, अगर गुजरात में कांग्रेस सरकार सत्ता में आती है तो हम पुरानी पेंशन स्कीम को वापस लाएंगे। इसके अलावा संविदा कर्मियों को पक्का किया जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि यह कांग्रेस का पक्का वादा है "ठेके पर काम करने वालों के लिए निश्चित नौकरी मिलेगी और पुरानी पेंशन योजना को वापस लाएंगे। इसके अलावा उन्होंने समय पर पदोन्नति का भी वादा किया। 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 15 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।