मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

2014 से मोदी जी ने रोजगार देने वाले सेक्टर्स पर आक्रमण किया : राहुल गांधी

Bharat Jodo Yatra 59: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आज, शनिवार को 59वां दिन है। यात्रा इस वक्त तेलंगाना में है| यह पदयात्रा 23 अक्टूबर, 2022 की सुबह तेलंगाना में प्रवेश हुई थी| यह यात्रा…

2014 से मोदी जी ने रोजगार देने वाले सेक्टर्स पर आक्रमण किया : राहुल गांधी
2014 से मोदी जी ने रोजगार देने वाले सेक्टर्स पर आक्रमण किया : राहुल गांधी | फ़ोटो: TVL News

Bharat Jodo Yatra 59:  ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आज, शनिवार को 59वां दिन है। यात्रा इस वक्त तेलंगाना में है| यह पदयात्रा 23 अक्टूबर, 2022 की सुबह तेलंगाना में प्रवेश हुई थी| यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश और कर्नाटक से गुजरते हुए तेलंगाना पहुंची है। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) राहुल गांधी ने आज, शनिवार देर शाम को तेलंगाना के मेंडक में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया|  



कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, “सुबह से हम तेलंगाना की सड़कों पर चल रहे हैं। शुरुआत हमने कन्याकुमारी में की और यात्रा श्रीनगर में जाकर खत्म होगी। यात्रा में हम 7-8 घंटे चलते हैं. लोगों से मिलते हैं. उनके दिल में जो है. उसको सुनते हैं। हजारों लोगों से हमारी बात हुई। किसानों से, मजदूरों से, युवाओं से, छोटे दुकानदारों से, जो स्मॉल और मीडियम बिजनेसेज चलाते हैं, उनसे हमारी बात हुई। सबने अपना दर्द, अपना दुख हमारे सामने रखा। खुश कोई नहीं है। किसान, मजदूर, गरीब लोग, छोटे व्यापारी सब दुखी हैं।



उन्होंने कहा कि,“ कांग्रेस के सब नेता मिलकर इस यात्रा में चल रहे हैं। 25-25 किलोमीटर चल रहे हैं. रोज। धप में. बारिश में, आँधी में, तूफान में, सब के सब चल रहे हैं। सबसे बड़ी बात जो भी युवा हमसे मिलता है, वो बेरोजगारी की बात करता है। भाईयो और बहनों, हिंदुस्तान में बेरोजगारी क्यों है, ये आपको समझना है। आपने देखा होगा कि 2014 के बाद बेरोजगारी और महंगाई बढ़ती जा रही है। सबसे पहले ये समझना होगा कि देश को रोजगार कौन देता है? देश को रोजगार किसान देता है, छोटे व्यापारी देते हैं, जो स्मॉल और मीडियम साइज बिजनेस चलाते हैं, वो देते हैं। जो सबसे बड़े बिजनेस होते हैं, वो इतना रोजगार नहीं देते, जितना छोटे व्यापार देते हैं। रोजगार सरकार भी दे सकती है और पब्लिक सेक्टर में भी रोजगार दिया जा सकता है।



राहुल गांधी ने कहा कि, “2014 से नरेन्द्र मोदी जी ने और तेलंगाना में आपके चीफ मिनिस्टर ने रोजगार देने वाले सेक्टर्स पर आक्रमण किया है। नोटबंदी की, जीएसटी लागू की और जो छोटे व्यापारी होते हैं, स्मॉल और मीडियम बिजनेसेज चलाते हैं, उनको नष्ट कर दिया, खत्म कर दिया। जो पब्लिक सेक्टर है, उसको प्राईवेटाइज किया जा रहा है। बीएचईएल हो, इंडियन रेलवे हो, इन सबको नरेन्द्र मोदी जी प्राईवेटाइज कर रहे हैं और जो किसान हैं, उस पर दबाकर नरेन्द्र मोदी जी और यहाँ तेलंगाना में टीआरएस की सरकार आक्रमण कर रहे हैं।



कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि, “अभी मेरे साथ एक प्रोग्रेसिव किसान चल रहे थे और मेरी उनसे बातचीत हो रही थी, खेती के बारे में, एग्रीकल्चर के बारे में। तेलंगाने में जो किसान की हालत है, उन्होंने बहुत अच्छी तरह मुझे समझाई|



राहुल गांधी ने कहा कि, “भारत जोड़ो यात्रा में हमारा लक्ष्य जैसे अभी हमने आपके सामने किसानों की आवाज रखी, हमारा लक्ष्य हिंदुस्तान की जो आवाज है, उसको सामने लाने का है। नागे रेडी जी को खेती के बारे में आपके तेलंगाना के एग्रीकल्चर मिनिस्टर से ज्यादा मालूम है। अगर तेलंगाना के एग्रीकल्चर मिनिस्टर, चीफ मिनिस्टर इनकी बात सुन लें, तो किसानों को बहुत फायदा होगा। नागे रेड्डी जैसे लाखों किसान है, तेलंगाना में। उनकी आवाज सुनने के बजाय आपके चीफ मिनिस्टर गरीब लोगों की जमीन छीनने की कोशिश करते हैं। नागे रेड्डी जैसे लोगों से मिलने के बजाय वो रात में धरनी पोर्टल खोलते हैं। वो पता लगाना चाहते हैं कि नागे रेड्डी जी की जमीन कैसे ली जाए। उनका ये प्लान है। 



तो दलितों से, आदिवासियों से वो उनका हक छीनते हैं, उनकी जमीन छीनते हैं और दिल्ली में नरेन्द्र मोदी जी हिंदुस्तान को अपने 2-3 लोगों के हवाले कर रहे हैं। इसीलिए हमने भारत जोड़ो यात्रा शुरु की है। जो वो नफ़रत और हिंसा फैला रहे हैं उसके खिलाफ, जो बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, उसके खिलाफ और जो महंगाई बढ़ती जा रही है उसके खिलाफ़।



उन्होंने कहा कि,“पहले नरेन्द्र मोदी जी शिकायत करते थे कि गैस का सिलेंडर 400 रुपए का हो गया है। मगर अब एक हजार रुपए से ज्यादा का हो गया है नरेन्द्र मोदी जी कुछ नहीं कहते। 60 रुपए का पेट्रोल था उस समय शिकायत करते थे आज सौ रुपए का हो गया है एक शब्द नहीं बोलते।



राहुल गांधी ने कहा कि, “भाईयो और बहनों ये मत सोचिए कि टीआरएस और नरेन्द्र मोदी अलग हैं। मैं लोकसभा में बैठता हूँ, वहाँ पर जब भी बीजेपी कोई बिल पास कराना चाहती है, एकदम टीआरएस खड़े होकर मदद कर देती है। किसानों के खिलाफ़ काले कानून नरेन्द्र मोदी जी लाए, पूरा का पूरा विपक्ष विरोध कर रहा था और आपके टीआरएस और चीफ मिनिस्टर ने पूरी मदद की नरेन्द्र मोदी जी को। इसीलिए हम कन्याकुमारी से कश्मीर तक चल रहे हैं और आप ताली बजा रहे हो (लोगों को ताली बजाते हुए देखकर कहा), मगर ताली हमें बजानी चाहिए, क्योंकि आप हमारी इतनी मदद कर रहे हो, इतना प्यार दे रहे हो, इतनी शक्ति दे रहे हो।



उन्होंने कहा कि,“सुबह हम उठते हैं, 7-8 किलोमीटर चलते हैं, 25 किलोमीटर चलते हैं, पता नहीं चलता। ये आपके प्यार और शक्ति का जादू है। इसके लिए आप सबको मैं दिल से धन्यवाद करना चाहता हूँ और कांग्रेस के सारे नेता आपको दिल से धन्यवाद करना चाहते हैं और आपसे बात करके, आपसे मिलकर बहुत सीखने को मिल रहा है। 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।