गाजियाबाद: गाजियाबाद में सड़क हादसे के बाद एक कार द्वारा बाइक को घसीटने का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो 3 नवंबर, 2022 का है। यह घटना गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके का है| यहाँ गुरुवार रात कार सवार ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों लोग नीचे गिर गए। बाइक कार के अगले हिस्से में फंस गई। इसके बाद कार सवार लगभग एक किलोमीटर तक बाइक को घसीटते हुए ले गया। इस दौरान सड़क पर बाइक से चिंगारियां उठ रही थी।
इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के मंगल बाजार चौक के पास काला पत्थर रोड पर गुरुवार की रात करीब साढ़े 11 बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी ...बाइक कार के अगले हिस्से में ही फंस गई। इस दौरान कार चालक ने लापरवाही दिखाते हुए वाहन नहीं रोका और बाइक को लगभग एक किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया।
इस दौरान बाइक घसीटने से सड़क पर चिंगारी निकल रही थी । लोगों ने कार चालक को रोकने की भी कोशिश की, लेकिन वह एक किलोमीटर दूर जाकर ही रुका| हालांकि, इस हादसे में बाइक सवारों को ज्यादा चोटे नहीं आई। कार मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है| कार भी जब्त कर ली गई है|
बाइक सवार दोनों युवक (हवा सिंह और गुरुदीप सिंह) कौशांबी के रहने वाले है| हवा सिंह और गुरुदीप सिंह गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे एक ही बाइक पर सवार होकर काला पत्थर रोड पर जा रहे थे। । इसी दौरान मंगल चौक पर कार ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर गए और बाइक कार के अगले हिस्से में फंस गई। करीब एक किलोमीटर तक घसीटती रही। सड़क पर बाइक के धसीटने से तेज चिंगारी निकल रही थी।
इंदिरापुरम CO स्वतंत्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को (4 नवंबर को) कहा, "कार और बाइक में टक्कर हुई। बाइक सवार सुरक्षित है। पुलिस ने कार चालक को गिरफ़्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।"