नांदेड़: Bharat Jodo Yatra Day 62: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आज (9 नवंबर को) 63 वां दिन है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के 63वें दिन की शुरूआत नांदेड़ के शंकरनगर से हुई। भारत जोड़ो यात्रा सोमवार रात (7 नवंबर को) तेलंगाना से महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के देगलुर पहुंची| भारत जोड़ो यात्रा का महाराष्ट्र में दूसरा दिन है |
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के 63वें दिन की शुरुआत बुधवार सुबह नांदेड़ के शंकरनगर से की। पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी कुछ जगहों पर रुके और स्थानीय लोगों से बातचीत की।
अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव (संगठन) के. सी. वेणगुपोल, महाराष्ट्र में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, मुंबई में पार्टी के शहर अध्यक्ष भाई जगताप, नसीम खान, विश्वजीत कदम और कई अन्य नेता भी राहुल गांधी के साथ पदयात्रा कर रहे हैं।
गोदावरी चीनी मिल के पास रात भर विश्राम करने के बाद पदयात्रा बुधवार सुबह छह बजे बिलोली में शंकरनगर के रामतीर्थ से शुरू हुई। सुबह के जलपान के लिए यह 10 बजे नयागांव के कुसुम लॉन में रुकेगी। वहीं शाम बजे 7 बजे के बाद नयागांव में नुक्कड़ सभा होनी है।
शरद पवार व शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के इस यात्रा में शामिल होने को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने बुधवार को कहा कि पवार व आदित्य ठाकरे 11 नवंबर को शामिल होंगे। वहीं, राकांपा नेता जयंत पाटिल, सुप्रिया सुले व जितेंद्र आह्वाड कल यानी गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे।