डोडा: जम्मू-कश्मीर के डोडा के प्रेमनगर इलाके में डोडा-किश्तवाड़ मार्ग पर एक कार चिनाब नदी में गिर गई। हादसे में कार सवार चार युवकों की मौत हो गई।कार सवार युवकों में से एक राजस्थान के जोधपुर और तीन डोडा जिले के ही रहने वाले हैं। घटना के बाद से राहत एवं बचाव अभियान जारी है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को रात करीब 8 बजे के करीब प्रेमनगर के पास कार अनियंत्रित हो कर चिनाब नदी में जा गिरी। घटना की सूचना के बाद पुलिस और अन्य अमला मौके पर पहुंच गया और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।
ठथरी के SDM अतहर अमीन जरगर ने बताया,"डोडा के प्रेमनगर इलाके में एक कार के चिनाब नदी में गिरने से चार लोगों की मृत्यु की आशंका|
अतहर अमीन जरगर ने मंगलवार रात को बताया,"4 युवक थे जो डोडा से प्रेमनगर की तरफ जा रहे थे। उनकी गाड़ी लंबवत चट्टान से नीचे चिनाब नदी में जा गिरी। शाम सूर्यास्त के बाद यह दुर्घटना हुई है। पुलिस वालों ने गाड़ी जाते हुए देखी थी, हमने CCTV और चश्मदीदों के बयान भी सुने हैं सभी ने कार को नीचे गिरते देखा है| रात होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन को रोका गया है, सुबह फिर से इसे शुरु किया जाएगा|