मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कोविड मैनेजमेंट को लेकर BJP का केजरीवाल पर हमला, कहा-जब से CM बने हैं एक भी अस्पताल नहीं खोला, सिर्फ राजनीति कर रहे

नई दिल्ली: भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा,'' 26 अप्रैल को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम 1 करोड़ 34 लाख वैक्सीन का ऑर्डर देने वाले हैं और हमने ये मंजूरी दे दी है। आज वे कह रहे…

कोविड मैनेजमेंट को लेकर BJP का केजरीवाल पर हमला, कहा-जब से CM बने हैं एक भी अस्पताल नहीं खोला, सिर्फ राजनीति कर रहे
कोविड मैनेजमेंट को लेकर BJP का केजरीवाल पर हमला, कहा-जब से CM बने हैं एक भी अस्पताल नहीं खोला, सिर्फ राजनीति कर रहे | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा,'' 26 अप्रैल को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम 1 करोड़ 34 लाख वैक्सीन का ऑर्डर देने वाले हैं और हमने ये मंजूरी दे दी है। आज वे कह रहे हैं हमारे पास कुछ नहीं है। सिसोदिया जी उसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहते हैं कि हमने ऑर्डर नहीं दिया है| 



पात्रा ने कहा,'''दिल्ली की सरकार ने सही समय पर सही तरीके से वैक्सीनेशन को आगे नहीं बढ़ाया, इसलिए कई लोगों को वैक्सीन नहीं मिल पाई। ऑक्सीजन के मामले पर भी केजरीवाल जी राजनीति कर रहे हैं। 



उन्होंने कहा,''दिल्ली सरकार कोविड प्रबंधन नहीं कर पा रही है। दिल्ली सरकार ने सही समय पर वेंटिलेटर्स के लिए कोई ऑर्डर नहीं किया। ऑक्सीजन ऑडिट को लेकर केजरीवाल जी ने मना कर दिया था। जब दिल्ली में प्रति व्यक्ति ऑक्सीजन की उपलब्धता अधिकतम है, फिर वो ऑक्सीजन कहां जा रहा है, हम ये सवाल पूछते हैं। 




पात्रा ने कहा,''मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विज्ञापन पर 804.93 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। 7 सालों में जब से वे मुख्यमंत्री हैं उन्होंने दिल्ली में एक भी अस्पताल नहीं खोला है|




उन्होंने कहा,''एक RTI से पता चला है कि पिछले 7 साल में दिल्ली में एक भी नया अस्पताल नहीं खुला है। मौहल्ला क्लीनिक के विषय में भी 2 दिन पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने टिप्पणी की। लेकिन ये सब जानते हैं कि इन मौहल्ला क्लीनिक में कोविड से संबंधित प्राथमिक उपचार भी नहीं हो रहा।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।