नई दिल्ली: पांच राज्यों के चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन की समीक्षा के लिए कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाई गई है| CWC बैठक में कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई| कोरोना वायरस महामारी के चलते कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव टाल दिया गया है|
बैठक के बाद कांग्रेस ने कोरोना वायरस महामारी के चलते नए पार्टी अध्यक्ष के चुनाव को टालने का फैसला किया है| कांग्रेस की इलेक्शन बॉडी ने पार्टी के नए प्रमुख के चुनाव के लिए 23 जून को वोटिंग कराने का प्रस्ताव रखा था| कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने पार्टी के शीर्ष पद के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 7 जून रखने का सुझाव दिया था|
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, कोरोना महामारी का प्रकोप चारों तरफ है, ऐसी स्थिति में कांग्रेस कार्यसमिति ने थोड़े समय के लिए एक मत से चुनाव (कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव) को स्थगित करने का प्रस्ताव पारित किया|
सुरजेवाला ने कहा,''कांग्रेस कार्यसमिति ने पांच राज्यों में जो चुनाव हुए हैं, वहां पर आशा के विपरीत जो कांग्रेस पार्टी की स्थिति रही उस पर चर्चा की; खासतौर से इस परिप्रेक्ष्य में जो कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी ने आज कहा था| कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी ने एक इलेक्शन शेड्यूल कांग्रेस प्रेसिडेंट को दिया था, जो उनके आदेश के अनुसार प्रभारी संगठन महासचिव जी ने पढ़कर कांग्रेस कार्य समिति के सामने रखा|