नई दिल्ली: राजस्थान संकट पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की।बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, राजस्थान में कांग्रेस पार्टी का जो ड्रामा चल रहा है ये षड्यंत्र, झूठ-फरेब और किस तरह से कानून को ताक पर रख कर काम किया जाता है इन सबका मिश्रण है|
संबित पात्रा ने कहा,हम कांग्रेस पार्टी और राजस्थान सरकार से पूछना चाहते हैं कि क्या अधिकारिक रूप से फोन टैपिंग की गई? अगर फोन टैपिंग की गई है तो क्या ये एक संवेदनशील और कानूनी मुद्दा नहीं है? क्या फोन टैपिंग के स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर(SOP) का पालन किया गया?
पूछा-क्या आज राजस्थान में आपातकाल की स्थिति नहीं है? क्या राजस्थान में प्रत्येक व्यक्ति जिसका कोई भी सरोकार राजनीति है उसका फोन टैप किया जा रहा है क्या? हम सीबीआई जांच की मांग करते हैं|
भाजपा इस पूरे प्रकरण का CBI द्वारा जांच की मांग करती है। क्या एसओपी फॉलो हुआ, फोन टेपिंग इत्यादि किया गया? क्या सभी राजनीतिक पार्टी के सभी लोगों के साथ इस प्रकार का व्यवहार किया जा रहा है? इसको लेकर CBI द्वारा तत्कालीन जांच हो
संबित पात्रा ने कहा,राजस्थान की सरकार 2018 में बनी, अशोक गहलोत जी मुख्यमंत्री बनें, उसके बाद एक कोल्ड वॉर की स्थिति कांग्रेस पार्टी की सरकार में बनी रही। कल अशोक गहलोत जी ने स्वयं मीडिया के सामने आकर कहा है कि 18 महीने से मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के बीच में वार्तालाप नहीं हो रही थी।राजस्थान में कांग्रेस का राजनीतिक ड्रामा हम देख रहे हैं।पात्रा ने कहा, ये षड़यंत्र, झूठ फरेब और कानून को ताक पर रखकर कैसे काम किया जाता है, उसका मिश्रण है। वहां जो राजनीतिक नाटक खेला जा रहा है, वो यही मिश्रण है